आज कटासराज के लिए रवाना होंगे श्रद्धालु का जत्था

पाकिस्तान स्थित हिंदुओं के प्राचीन ऐतिहासिक तीर्थस्थल श्रीकटासराज की यात्रा के लिए पाकिस्तान सरकार ने वीजा जारी कर दिया है। इसके बाद अब शुक्रवार को हिदू तीर्थ यात्रियों का जत्था अमृतसर वाघा बार्डर से लगभग दो बजे पाकिस्तान में प्रवेश करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 08:30 AM (IST)
आज कटासराज के लिए रवाना होंगे श्रद्धालु का जत्था
आज कटासराज के लिए रवाना होंगे श्रद्धालु का जत्था

संवाद सहयोगी, रादौर : पाकिस्तान स्थित हिंदुओं के प्राचीन ऐतिहासिक तीर्थस्थल श्रीकटासराज की यात्रा के लिए पाकिस्तान सरकार ने वीजा जारी कर दिया है। इसके बाद अब शुक्रवार को हिदू तीर्थ यात्रियों का जत्था अमृतसर वाघा बार्डर से लगभग दो बजे पाकिस्तान में प्रवेश करेगा।

यात्रा के मुख्य संयोजक और केंद्रीय सनातन धर्मसभा उत्तरी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रताप बजाज ने बताया कि श्रीकटासराज तीर्थ स्थल में 15 और 16 दिसंबर को महाशिव पूजन, श्रीगणेश चतुर्थी उत्सव और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का शुभ आयोजन किया जाएगा। श्री अमरकुंड में धनु शंक्राति स्नान का आयोजन होगा। रात्रि को श्री अमरकुंड के तट पर दीपमाला होगी। 18 दिसंबर को लाहौर शहर बसाने वाले भगवान श्रीरामचंद्र के पुत्र लव की समाधि के श्रद्धालु दर्शन करेंगे। लाहौर के अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण किया जाएगा। 19 दिसंबर को यात्रा दल स्वदेश लौटेगा। पाकिस्तान वक्फ बोर्ड की ओर से यात्रियों को हर प्रकार की सुविधा और सुरक्षा दिए जाने की आश्वासन देने के बाद यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बनाया गया। 1974 के भारत पाक समझौते के तहत हर वर्ष केवल 200 हिदू तीर्थयात्रियों को इस यात्रा की अनुमति प्रदान है। वर्ष में दो बार यात्रा का आयोजन हो सकता है। यात्रा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, छत्तीसगढ, महाराष्ट्र, आंध प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल आदि प्रांतों के तीर्थयात्री शामिल हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी