अहोई माता की पूजा कर मांगी संतान की खुशी

संतान के सुखी जीवन व सुरक्षा की कामना से अहोई अष्टमी पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर माताओं ने अपनी संतान की दीर्घायु की कामना को लेकर व्रत किया और विधि विधान से पूजा अर्चना की। शाम के समय तारे निकलने पर अ‌र्घ्य देकर व्रत पूर्ण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:10 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:10 PM (IST)
अहोई माता की पूजा कर मांगी संतान की खुशी
अहोई माता की पूजा कर मांगी संतान की खुशी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर

संतान के सुखी जीवन व सुरक्षा की कामना से अहोई अष्टमी पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर माताओं ने अपनी संतान की दीर्घायु की कामना को लेकर व्रत किया और विधि विधान से पूजा अर्चना की। शाम के समय तारे निकलने पर अ‌र्घ्य देकर व्रत पूर्ण किया गया।

अहोई अष्टमी का व्रत कर रही शीतल शर्मा ने बताया कि इस दिन सभी माताएं अपनी संतान के सुखी जीवन की कामना को लेकर निर्जला व्रत करती हैं। इस दौरान महिलाएं कथा सुनने के लिए भी एकत्रित होती हैं और मिलकर कथा सुनती हैं। माना जाता है कि कथा सुने बिना यह व्रत पूर्ण नहीं होता। जिसके बाद शाम के समय मां पार्वती के स्वरूप अहोई का पूजन किया जाता है। तारे निकलने के बाद माताएं उन्हें अ‌र्घ्य देकर अपना व्रत पूर्ण करती है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत के करने से बच्चों के कष्ट दूर होते है। जो बच्चे अक्सर बीमार रहते है उनकी माताओं को यह व्रत अवश्य करना चाहिए। यह व्रत अगर माता पिता दोनों करे तो अधिक फल की प्राप्ति होती है। स्कूल में हुई गतिविधियां

महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुमथला राव में अहोई अष्टमी के पर्व पर आनलाइन गतिविधियां करवाई गई। इसमें सभी बच्चों की माताओं ने अपने बच्चों के साथ हिस्सा लिया। माताओं ने अपने अपने बच्चों को प्यार दुलार करते हुए वीडियो बनाकर बच्चों के कक्षा इंचार्ज को भेजी। इस दौरान माताओं का जोश देखते ही बन रहा था। इस एक्टिविटी के लिए सभी माताओं ने पहले से तैयारी की हुई थी। स्कूल के प्रबंधक डा. सुदेश बंसल और प्रधानाचार्य अरुणा शर्मा ने सभी माताओं को अहोई अष्टमी की बधाई दी। इस एक्टिविटी में विशा कंबोज, रश्मि, पूजा, सुषमा, वंदना, प्रियंका मीनाक्षी नेहा आदि ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी