अफसरशाही में उलझी ट्विन सिटी की निकासी, योजनाएं नहीं चढ़ पाई सिरे

आधी-अधूरी योजनाएं मानूसन सीजन में शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनेंगी। कन्हैया साहिब चौक से डिच ड्रेन तक 9.15 करोड़ रुपये की लागत से बिछाई जाने वाली सीवर लाइन और दूसरी मधु चौक से लेकर कन्हैया चौक तक फोरलेन सड़क के दोनों तरफ पानी निकासी का काम लटका पड़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jun 2020 04:59 AM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2020 04:59 AM (IST)
अफसरशाही में उलझी ट्विन सिटी की निकासी, योजनाएं नहीं चढ़ पाई सिरे
अफसरशाही में उलझी ट्विन सिटी की निकासी, योजनाएं नहीं चढ़ पाई सिरे

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

ट्विन सिटी की निकासी व्यवस्था अफसरशाही में उलझकर रह गई। आधी-अधूरी योजनाएं मानूसन सीजन में शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनेंगी। कन्हैया साहिब चौक से डिच ड्रेन तक 9.15 करोड़ रुपये की लागत से बिछाई जाने वाली सीवर लाइन और दूसरी मधु चौक से लेकर कन्हैया चौक तक फोरलेन सड़क के दोनों तरफ पानी निकासी का काम लटका पड़ा है। मधु चौक से लेकर कन्हैया चौक तक बने नाले में भी भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। बिजली के पोल हटवाना अधिकारियों ने मुनासिब नहीं समझा। जिसके चलते नाला संकरा हो गया है। बारिश के सीजन में यहां से निकासी नहीं हो पाएगी।

4500 मीटर सीवर लाइन बिछेगी

बरसाती पानी की निकासी के लिए अमरुत योजना के तहत भाई कन्हैया साहिब चौक से डिच ड्रेन तक 9.15 करोड़ रुपये की लागत से 4500 मीटर सीवर लाइन डाली जा रही है। उम्मीद थी कि मानसून सीजन से पहले काम पूरा हो जाए। फिर क्षेत्र की कालोनियों में निकासी की दिक्कत नहीं रहेगी। यह लाइन नेशनल हाईवे के साथ जम्मू कालोनी होते हुए डिच ड्रेन में गिरेगी। यहां होती है ज्यादा दिक्कत

बारिश के दिनों में जगाधरी शहर, माडल टाउन, सरोजनी कालोनी , कैंप एरिया, वर्कशॉप रोड, आइटीआइ, चांदपुर, जम्मू कालोनी, विष्णु नगर, कृष्णा कालोनी, हरिनगर, मॉर्डन कालोनी, टैगोर गार्डन, बैंक कालोनी और प्रोफेसर कालोनी जलमग्न हो जाती है। इनमें बाढ़ के जैसी स्थिति बन जाती है। समाधान के लिए सीवर लाइन बिछाई जा रही है। ये टेंडर कॉल किए गए

वार्ड-12 में निकासी पर 39 लाख 80 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश के दिनों में यहां जल भराव की स्थिति पैदा हो जाती है। कई-कई दिन तक स्थिति सामान्य नहीं होती। क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निकासी के लिए यहां पाइप लाइन बिछाए जाने की योजना है। इस कार्य के लिए टेंडर कॉल किया गया है। घरों में घुस जाता है निकासी का पानी

क्षेत्र में पानी की निकासी की समस्या गंभीर है। मानसून सीजन में परेशानी बढ़ जाती है। यमुनानगर और जगाधरी काफी कालोनी जलमग्न हो जाती है। घरों में नाले का गंदा पानी घुस जाता है।

- विनय कांबोज, पार्षद, वार्ड-5 अधर में नाला, बढ़ाएगा दिक्कत

निकासी के लिए गोविदपुरी रोड पर नाले का निर्माण किया जा रहा है। यह नाला अधर में पड़ा है। बीच में आए पोल को भी हटाए नहीं गए। जिससे नाला संकरा हो गया है। यहां पर निकासी की समस्या ज्यादा है। मानसून सीजन से पहले इसका निर्माण होना चाहिए। इसके अलावा सभी नालों की सफाई नियमित की जाए। प्रोफेसर कालोनी में हर बार बरसात से लोगों के घरों में पानी भरता है। इसका भी ठोस समाधान नहीं किया गया।

विनोद मरवाह, पार्षद, वार्ड-8

chat bot
आपका साथी