प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जरिए ऐतिहासिक धरोहर से मुखातिब होंगे विद्यार्थी

संवाद सहयोगी जगाधरी केंद्रीय माध्यमिक स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:35 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:35 AM (IST)
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जरिए ऐतिहासिक धरोहर से मुखातिब होंगे विद्यार्थी
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जरिए ऐतिहासिक धरोहर से मुखातिब होंगे विद्यार्थी

संवाद सहयोगी, जगाधरी

केंद्रीय माध्यमिक स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जरिए भारतीय ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू होंगे। इससे जहां छात्र अपनी विरासत के बारे जानकारी हासिल कर सकेंगे। सीबीएसई अधिकारियों ने हैरिटेज इंडिया क्विज 2020-2021 के बारे में सभी स्कूलों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। कोरोना महामारी की वजह से पहली बार प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी। दीक्षा एप के जरिए करवाई जाएगी प्रतियोगिता

सीबीएसई अधिकारियों के मुताबिक इस बार हैरिटेज इंडिया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता दीक्षा एप पर 10 फरवरी तक होगी। आनलाइन प्रतियोगिता में पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। हैरिटेज इंडिया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पोर्टल पर दिए गए लिक पर पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद ही विद्यार्थियों को भारतीय विरासत और धरोहरों से जुड़े वीडियो देखने को मिलेंगे। वीडियो में दिखाई गई धरोहरों से ही संबंधित प्रश्न ही प्रतियोगिता में पूछे जाएंगे। एप डाउनलोड कराना होगा पंजीकरण

सीबीएसई अधिकारियों के मुताबिक जो विद्यार्थी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें एप डाउनलोड करनी होगी। हैरिटेज इंडिया क्विज कोर्स के लिक पर क्लिक कर पेज ज्वाइन करना होगा। उन्हें तीन चरण में वीडियो मिलेगी। पहले में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की जानकारी, दूसरे में ऐतिहासिक धरोहरों की वीडियो व तीसरे में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतिभागियों को 14 दिनों के बाद प्रमाण पत्र मिलेगा। सरस्वती पब्लिक स्कूल प्रिसिपल दीपक सिगला का कहना है कि विद्यार्थियों को हैरिटेज इंडिया क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों के ज्ञान में बढ़ोतरी होगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग के दौरान उन्हें इसका लाभ जरूर मिलेगा।

chat bot
आपका साथी