विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर दिया एकता का संदेश

मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को बाल दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर तंबाकू सेवन के नुकसान व कौमी एकता को दर्शाया। प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने गायन डांस व मेहंदी लगाने में प्रतिभा दिखाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 11:19 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 11:19 PM (IST)
विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर दिया एकता का संदेश
विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर दिया एकता का संदेश

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को बाल दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर तंबाकू सेवन के नुकसान व कौमी एकता को दर्शाया। प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने गायन, डांस व मेहंदी लगाने में प्रतिभा दिखाई। पोस्टर प्रतियोगिता में शिक्षा प्रथम, आशिका द्वितीय व नीतू तृतीय रही। प्रधानाचार्य एसके नरूला ने बताया कि घर या पड़ौस में कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का नशा करता है, तो उसको नशा करने के घातक परिणामों के बारे में अवगत कराया। ताकि वह नशा के नुकसान जान सके। मौके पर ऊषा धीमान, संजीव पंजेटा, भूपिद्र राणा, केपी शर्मा व संगीता उपस्थित थीं। जागरण संवाददाता, यमुनानगर : डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस डा. एमसी शर्मा की अध्यक्षता में धूम-धाम से मनाया गया। इसमें संत निश्चल सिंह बीएड कालेज से सुदेश पंजेटा मुख्यातिथि थीं। विद्यालय के प्राचार्य श्री गुणवेंद्र ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके कर्म पथ पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। सबसे पहले कक्षा दूसरी के बच्चों ने भजन गाया। कक्षा तीसरी, चौथी व पांचवीं के विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू के विषय में चर्चा की। अंशिका, राधिका, परनीत व कीर्ति ने ऐसा देश है मेरा गीत सुनाया। सीनियर विग से लवंशिका, तनु, कोमल, बसंती ने प्रस्तुति दी। नफीसा खान ने कविता का गान किया। शहनुमा व दिव्यांशु ने भाषण दिया। अब्दुल रहमान के देशभक्ति गीत सुनाए। अध्यापकों ने कोविड-19 के बारे भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। नफीसा खान, इशिका, प्रियंका, यशिका, पूर्णिमा के गायन से समारोह का समापन किया गया। समारोह का संचालन अध्यापिका भारती वर्मा, छात्रा नफीसा खान व छात्र हरीश ने किया। मौके पर संजीव कुमार व बबिता थीं।

chat bot
आपका साथी