दामाद ने ससुर को भेजे अश्लील मैसेज, केस दर्ज

पत्नी को तलाक दे चुके व्यक्ति ने अपने ससुर के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज दिया। 71 वर्षीय ससुर ने जब विरोध जताया तो आरोपित ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी करनाल निवासी मनीष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:09 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:09 AM (IST)
दामाद ने ससुर को भेजे अश्लील मैसेज, केस दर्ज
दामाद ने ससुर को भेजे अश्लील मैसेज, केस दर्ज

संवाद सहयोगी, रादौर : पत्नी को तलाक दे चुके व्यक्ति ने अपने ससुर के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज दिया। 71 वर्षीय ससुर ने जब विरोध जताया तो आरोपित ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी करनाल निवासी मनीष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना रादौर पुलिस को दी शिकायत में कस्बा निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि वर्ष 2013 में उसकी बेटी की शादी करनाल निवासी मनीष के साथ हुई थी। शादी के बाद मनीष व उसके घर वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग करते थे और उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। जिस कारण उसकी बेटी ने उससे तलाक ले लिया। उसकी बेटी के पास एक सात वर्ष का बेटा भी है। मनीष से गुजारा भत्ते को लेकर न्यायालय में केस भी चल रहा है। लेकिन मनीष अक्सर उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी देता है। उसने उनके मोबाइल पर फोन किया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। तब उसने उनके नंबर पर अश्लील संदेश भेजे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जासं, यमुनानगर : छछरौली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर जेठ व जेठानी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति बहुत ज्यादा नशा करता है। इसलिए उसने अपने बेटे को मामा के घर भेजा हुआ है। जो वहीं रहता है। पति के जाने के बाद वह घर पर अकेली रहती है। शाम के समय वह घर पर अकेली थी। वहां पर उसका जेठ संजीव आ गया। उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने विरोध किया तो मारपीट की। तभी वहां पर उसकी जेठानी आ गई। दोनों ने मिलकर उसे पीटा। इस शिकायत पर महिला पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला थाना की एसएचओ शीलावंती का कहना है कि आरोपित जेठ व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

chat bot
आपका साथी