भंडारे के साथ श्रीराम कथा संपन्न

श्री नागेश्वर धाम पक्का घाट पर चल रही नौ दिवसीय श्रीरामकथा के समापन व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jul 2019 09:04 AM (IST) Updated:Wed, 17 Jul 2019 09:04 AM (IST)
भंडारे के साथ श्रीराम कथा संपन्न
भंडारे के साथ श्रीराम कथा संपन्न

संवाद सहयोगी, रादौर: श्री नागेश्वर धाम पक्का घाट पर चल रही नौ दिवसीय श्रीरामकथा के समापन व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व स्थानीय लोगों ने हवन यज्ञ कर सभी के लिए सुख शांति की कामना की। जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम ने बताया कि धर्म जीवन में तभी सुख दे सकता है। जब धर्म करने वाले में असहाय एवं निर्बल के प्रति दया कि भावना को मनुष्य धन बल और प्रतिष्ठा प्राप्त करने के बाद से अभिमान के वशीभूत होकर दया का भाव त्याग देता है। गज और ग्राह की कथा सुनाते हुए महाराज जी ने बताया गज नित्य भगवान का भजन करता था परंतु अधिक बलशाली होने के कारण जलचर जीव पर अत्याचार करता है। जल के राजा ग्राह के बार बार मना करने के बाद भी अभिमानी गज के अंदर दया नहीं जागने के कारण निर्बल ग्राह के द्वारा परास्त हो गया। प्रत्येक मनुष्य को इस भागवत कथा से शिक्षा प्राप्त करते हुए अपने अंदर के अभिमान को त्याग कर दया और धर्म के मार्ग पर चलते हुए भगवान के शरण में जाने का प्रयत्न करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी