पंडित नेहरू के जीवन पर डाला प्रकाश

न्यू राइजिग स्टार हाई स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चैयरमैन परमजीत सिंह ने प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू और गुरु गोबिद सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 08:30 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 08:30 AM (IST)
पंडित नेहरू के जीवन पर डाला प्रकाश
पंडित नेहरू के जीवन पर डाला प्रकाश

संवाद सहयोगी, रादौर : न्यू राइजिग स्टार हाई स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चैयरमैन परमजीत सिंह ने प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू और गुरु गोबिद सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। प्रिसिपल हरमनदीप कौर ने बच्चों को पंडित नेहरू के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्कूल चैयरमैन परमजीत सिंह ने बताया कि इस दिन सिक्खों के गुरु गोबिद सिंह ने अपने राष्ट्र के लिए अपने बच्चों का बलिदान दिया था। इसलिए हमें उनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। मौके पर अमनदीप, गुलशन राणा, नेहाखत्री, सहजादी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी