अध्यात्म ज्ञान के बिना शांति नहीं मिलेगी : साक्षी गोपाल

सेक्टर 17 में जिदल अस्पताल के नजदीक शुक्रवार को श्रीकृष्ण भावनामृत संघ की कथा में आत्मा के आवागमन के चक्कर से मुक्ति बारे में बताया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 08:47 AM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 06:33 AM (IST)
अध्यात्म ज्ञान के बिना शांति नहीं मिलेगी : साक्षी गोपाल
अध्यात्म ज्ञान के बिना शांति नहीं मिलेगी : साक्षी गोपाल

जागरण संवाददाता, जगाधरी: सेक्टर 17 में जिदल अस्पताल के नजदीक शुक्रवार को श्रीकृष्ण भावनामृत संघ की कथा में आत्मा के आवागमन के चक्कर से मुक्ति बारे में बताया गया। इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष कथा व्यास साक्षी गोपाल दास ने कहा भगवान कृष्ण प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में आत्मा के साथ वास करते हैं। जो उनका भक्त होता है और अन्य जीवों को समझाकर भक्ति व सेवा में लगाया है। उस मनुष्य के जीवन का लक्ष्य पूरा हो जाता है। मनुष्य जीवन श्रीकृष्ण के धाम में जाने के लिए मिला है। यह लक्ष्य केवल सत्संग से प्राप्त किया जाता है। महात्मा का अपमान करने वाले का जीवन में कभी भला नहीं हो सकता। संसार अध्याम ज्ञान के अभाव के कारण दुखी है। अध्यात्म ज्ञान के बिना शांति नहीं मिलेगी। कलियुग में भगवान की भक्ति बहुत सरल है। केवल जुबान पर हर समय हरे कृष्ण महामंत्र का जाप करना है। कथा से तीन प्रकार के व्यक्ति पवित्र होते हैं, एक कथा करवाने वाले, दूसरे सुनाने वाले व तीसरे सुनने वाले। गुरु का असली उद्देश्य शिष्य को जीवन-मरण के चक्कर से मुक्त कराना होता है। कंस वध का प्रसंग सुनाया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि संजय जिदल, राहुल जिदल, वरूण जिदल, भारत गर्ग, राजन अग्रवाल, विशाल भाटिया, सतीश भाटिया, अमरनाथ बंसल थे।

chat bot
आपका साथी