सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मांगी सुरक्षा

अगर हम उनकी बात नहीं मानते हैं तो मारने पर उतारू हो जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 04:50 AM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 04:50 AM (IST)
सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मांगी सुरक्षा
सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मांगी सुरक्षा

संवाद सहयोगी, जगाधरी:

नगर पालिका सफाई मजदूर यूनियन ने जान से मारने की धमकी देने व नाजायज तंग करने के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर निगम के गेट पर जमकर नारे बाजी की गई। साथ ही जिन लोगों पर केस दर्ज है, उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। कर्मचारी लखन, सुनील, राजेश, मुकेश,मंजीत, सागर, मुकेश, नितिन, अभिषेक ने कहा कि ठेकेदार जिदल कुमार के माध्यम से रात्रि सफाई व नालों की सफाई का कार्य कर रहे हैं। हमें ठेकेदार से कोई दिक्कत नहीं है। हमें रिकू गागट,सन्नी लोहट , सोना, दलीप कंडारा, व अन्य लोग हाजिरी पर रिवाल्वर लेकर आते हैं। हमें तंग कर रहे हैं। बार बार ठेकेदार के खिलाफ विडियो रिकार्डि्रंग में बोलने का दबाव डालते हैं। अगर हम उनकी बात नहीं मानते हैं, तो मारने पर उतारू हो जाते हैं। जिस कारण हमें डर लग रहा है। रात्रि को सफाई कार्य करना पड़ता है, इसलिए सुरक्षा की जाए।

ये लगा चुके हैं आरोप :

बता दें कि केस दर्ज होने पर भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज के प्रदेश प्रभारी रिकू गागट, जिला उपाध्यक्ष यूथ सुरेंद्र सोहना व राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कंडारा ने प्रेसवार्ता में ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप लगाया था कि ठेकेदार सत्ता पक्ष के नेता के साथ मिलकर अपने पूरे परिवार को सफाई कर्मचारी लगवा हुआ है। लेकिन काम नहीं करते। उनकी आवाज दबाने के लिए उन पर केस दर्ज कराया गया।

chat bot
आपका साथी