पिलखनी में 5 व 6 को राधा स्वामी सत्संग में पहुंचेगी चार लाख संगत

जिले की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के सरसावा के पास पिलखनी राधा स्वामी का सत्संग पांच और छह मार्च को होगा। बाबा गुरविद्र सिंह रविवार को दोपहर बाद पांच बजे तक यहां हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Mar 2019 06:14 AM (IST) Updated:Sun, 03 Mar 2019 06:14 AM (IST)
पिलखनी में 5 व 6 को राधा स्वामी सत्संग में पहुंचेगी चार लाख संगत
पिलखनी में 5 व 6 को राधा स्वामी सत्संग में पहुंचेगी चार लाख संगत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जिले की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के सरसावा के पास पिलखनी राधा स्वामी का सत्संग पांच और छह मार्च को होगा। बाबा गुरविद्र सिंह रविवार को दोपहर बाद पांच बजे तक यहां हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। पहली बार सरसावा के पिलखनी में बने डेरे में श्रद्धालुओं को नामदान दिया जाएगा। हरियाणा के साथ-साथ पंजाब व हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब चार लाख संगत के यहां पहुंचने का अनुमान है। आने व जाने वाली संगत को कोई दिक्कत न हो। इसके लिए दो दिन लक्कड़ मंडी भी बंद रहेगी। यमुनानगर पुलिस के साथ सेवादार ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे। इसके लिए भी ड्यूटियां लगा दी गई हैं। चार मार्च से कटेंगी नामदान के लिए पर्चियां

पहली बार यहां पर बाबा नामदान देंगे। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए चार मार्च को पर्चियां कटेंगी और हरियाणा व पंजाब के लोगों के लिए पांच मार्च को पर्चियां कटेगी। जिनकी पर्चियां कटेंगी। उन्हें छह को सत्संग के बाद बाबा नामदान देंगे। बता दें कि अब तक नामदान केवल ब्यास के डेरे में ही मिलता था। इसलिए यहां पर ज्यादा संगत आने का अनुमान है। 300 एकड़ में बना है सत्संग स्थल

राधा स्वामी का सत्संग स्थल पिलखनी में 300 एकड़ में बना है। जिसमें चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था है। गत वर्ष फरवरी माह में भी यहां पहली बार संगत आई थी। बाबा गुरविद्र सिंह भी पहुंचे थे। उस समय भी लाखों की संख्या में संगत पहुंची थी। उनके ठहरने व लंगर की व्यवस्था डेरे में ही की गई थी। संगत के ठहरने की व्यवस्था अलग-अलग सत्संग घरों में की गई थी। इस बार भी ऐसी ही व्यवस्था की जा रही है। पंजाब से आने वाली संगत को तेजली में बने राधा स्वामी सत्संग में ठहराया जाएगा। वहीं करनाल, पानीपत की ओर से आने वाले अनुयायियों को जठलाना में ठहराया गया है। जिस दिन बाबा दर्शन देंगे। उस दिन यह संगत पिलखनी के सत्संग स्थल में पहुंचेगी। पांच हजार सेवादार संभालेंगे ट्रैफिक व्यवस्था

करीब 25 हजार सेवादारों की ड्यूटी लगाई गई हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण सड़क पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा। पुलिस की ड्यूटियां तो रहेगी, साथ ही पांच हजार सेवादार ट्रैफिक की व्यवस्था संभालेंगे। यमुनानगर से करीब 19 हजार वाहन गुजरने की संभावना डेरा अनुयायी लगा रहे हैं। संगत ने सड़कों के गड्ढ़ों को भी भर दिया

संगत ने यमुनानगर सहारनपुर रोड पर सड़क किनारे बरम की मरम्मत करवाई है। इसके साथ ही सड़कों पर बने गड्ढ़ों को मिट्टी डालकर भर दिया गया है। यहां तक कि डिवाइडरों व रास्ते में पड़ने वाले पुल और पुलिया की बैरिकेट को भी पेंट किया जा रहा है।

जनप्रतिनिधि भी पहुंचेंगे

गत वर्ष पिलखनी में हुए सत्संग में भाजपा नेताओं समेत विपक्ष के भी नेता पहुंचे थे। इस बार भी सत्संग के अनुयायियों की ओर से स्पीकर कंवरपाल को भी आमंत्रण दिया गया है।

कार्यक्रम में विधायक रादौर के अलावा दूसरे दल के नेता भी हिस्सा लेंगे। प्रशासन से व्यवस्था दुरूस्त रखने की मांग की गई है। टोल बैरियर पर किसी भी तरह की सत्संग को दिक्कत न आए। इसके लिए भी सरकार को लिखा गया है।

chat bot
आपका साथी