राष्ट्रपति भवन में पसंद किए अलाहर स्कूल के बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट

उम्र प्रतिभा की मोहताज नहीं होती। इन पंक्तियों का सही साबित कर रहे हैं अलाहर सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले ब'चे। इनको बाल वैज्ञानिक कहकर पुकारा जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 10:50 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 10:50 PM (IST)
राष्ट्रपति भवन में पसंद किए अलाहर स्कूल के बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट
राष्ट्रपति भवन में पसंद किए अलाहर स्कूल के बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : उम्र प्रतिभा की मोहताज नहीं होती। इन पंक्तियों का सही साबित कर रहे हैं अलाहर सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे। इनको बाल वैज्ञानिक कहकर पुकारा जाता है। इनके प्रोजेक्ट को राष्ट्रपति भवन में पसंद किया गया। मार्च 2018 में इनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। इस ग्रुप में शामिल बच्चों ने बेहतरीन मॉडल तैयार किए गए हैं। राष्ट्रपति भवन से लौटने पर स्कूल में स्वागत भी किया गया। वैज्ञानिक बनाने में विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल बवेजा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इनके मार्गदर्शन में आए दिन विज्ञान से जुड़े प्रयोग करते हैं।

मातिश व ईतेश ने बनाया सस्ता गैस प्लांट का मॉडल

अलाहर सरकारी स्कूल में कक्षा नौवीं के छात्र इतेश व मातिश ने सस्ता गोबर गैस प्लांट का प्रोजेक्ट तैयार किया है। इन्होंने अपने माडल में दिखाया है कि किस प्रकार कम खर्च पर बड़े परिवार के लिए गैस प्लांट लगाया जा सकता है। इसमें दिखाया गया है कि इसको कम जगह में लगाया जा सकता है। इसके लिए ज्यादा मटीरियल की जरूरत नहीं होती। इस प्रोजेक्ट को पसंद किया गया।

संचित ने बनाई खुले पैसे निकालने की मशीन

कक्षा 10वीं के छात्र संचित ने खुले पैसे निकालने की मशीन का मॉडल तैयार किया। संचित का कहना है कि अक्सर वे देखते हैं कि दुकानदार खुले पैसे देने की बजाए एक दो रुपये अपने पास रख लेते हैं। इससे उपभोक्ता को चपत लगती है। बात एक दो रुपये की नहीं है। इस तरह लोगों को हर माह चपत लगती है। इसलिए उन्होंने मॉडल तैयार किया है। इस मशीन से एक, दो, पांच, 10 रुपये डालकर रखे जा सकते हैं। प्लास्टिक या मेटल की शीट से बनाया जाता है। इसमें पुश बटन होता है। एक बार दबाने में एक सिक्का बाहर निकलता है।

सुजल ने बनाया हाथ से कागज तैयार करने का मॉडल

कक्षा नौंवी की छात्रा सुजल ने हैंडमेड कागज तैयार करने का माडल बनाया। नीम के पत्तों से काकरोच, ¨झगुर रोधी कागज बनाया। जैविक हस्त निर्मित कागज से अलमारी, रसोईघर के डिब्बे बनाए जा सकते हैं। इस कागज से काकरोच नहीं आते। दूर रहते हैं। बहुत से घरों के लोग परेशान रहते हैं।

राजन ने तैयार किया हॉट पैक

कक्षा आठवीं के राजन न हाट पैक का मॉडल तैयार किया। इसको धान की पुराल, शहतूत की डंडी, बांस की टोकरी से तैयार किया जाता है। इस सस्ते हॉट पैक में भोजन व अन्य खाद्य सामग्री कई घंटे गर्म रहती है। राजन बताते हैं कि खेतों में काम करने वाले इसका आसानी से प्रयोग कर सकते हैं। इसको तैयार करने में कोई खर्च नहीं करना पड़ता

chat bot
आपका साथी