सहारनपुर रोड पर प्राइवेट बस ने स्कूटी पर आ रहे व्यक्ति को कुचला

सहारनपुर रोड पर प्राइवेट बस ने स्कूटी पर आ रहे व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान औरंगाबाद निवासी 50 वर्षीय शेर ¨सह के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 05:29 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 05:29 PM (IST)
सहारनपुर रोड पर प्राइवेट बस ने स्कूटी पर आ रहे व्यक्ति को कुचला
सहारनपुर रोड पर प्राइवेट बस ने स्कूटी पर आ रहे व्यक्ति को कुचला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सहारनपुर रोड पर प्राइवेट बस ने स्कूटी पर आ रहे व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान औरंगाबाद निवासी 50 वर्षीय शेर ¨सह के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद आरोपित चालक फरार हो गया।

मृतक की पहचान गांव के ही सुख¨वद्र ¨सह संधू ने की। जिस समय हादसा हुआ, सुख¨वद्र ¨सह संधू बाइक से आ रहे थे। घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़ के पास वह रूके, तो उन्होंने शव को देखा। शव उनके गांव के ही शेर ¨सह का था। जिस पर उन्होंने गांव में सूचना भिजवाई।

मृतक शेर ¨सह खिजराबाद में गर्ग क्रशर पर कार्य करता था। सुबह वह क्रशर पर ही जाने के लिए घर से निकला था। जब वह सहारनपुर रोड से सर्विस लेन पर चढ़ने लगा, तो बस ने उसे चपेट में ले लिया। तेज गति होने की वजह से बस ने स्कूटी सवार शेर ¨सह को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक शेर ¨सह के तीन बेटे हैं। इस घटना से परिजन गमजदा है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही क्रशर संचालक भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। मामले में पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

पहले भी हो चुके हादसे

आसपास रहने वाले रामपाल, श्याम ¨सह का कहना है कि पहले भी यहां पर इस तरह से हादसे हो चुके हैं। सर्विस लेन की वजह से ही हादसे हो रहे हैं। यह गलत बनाई जा रही है। इससे जाम की स्थिति बन रही है। हादसों का भी मुख्य कारण यही है।

दुर्घटना में घायल की चंडीगढ़ ले जाते समय मौत

जासं, यमुनानगर : गधौला निवासी राजेंद्र डाक विभाग में डाकिया है। वह नौ नवंबर को वह अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे अपना भाई जितेंद्र अलग बाइक पर मिला। जहां से दोनों अलग-अलग बाइक पर चल दिए। जब वे शाम को करीब सात बजे कांहडी मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक कार ने जितेंद्र की बाइक को टक्कर मारी। जिससे वह सड़क पर जा गिरा और बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसे के बाद आरोपित चालक कार लेकर फरार हो गया। तुरंत एंबुलेंस को बुलवाया गया और जितेंद्र को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज में आराम मिलने के बाद 12 नवंबर को चंडीगढ़ से उन्हें वापस ट्रॉमा सेंटर नर्सिंग केयर भेजा गया, लेकिन यहां पर जितेंद्र की फिर से हालत बिगड़ गई। उन्हें चंडीगढ़ ले जाने लगे, तो रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने राजेंद्र के बयान पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।

बेहोशी की हालत में मिला व्यक्ति, मौत

जासं, यमुनानगर : चूना भटटी निवासी 65 वर्षीय राजकुमार सेक्टर -17 में कुष्ठ आश्रम के पास बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला था। जिसे आस पास के लोगों ने जगाधरी सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी हालत में सुधार नहीं आया और डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। वह दो दिन से लापता था।

chat bot
आपका साथी