छीनाझपटी के मामले में सजा पाए कैदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मारपीट व छीनाझपटी के मामले में 10 साल की सजा पाए गंगानगर निवासी बोबी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। आसपास के बंदियों व वार्डन ने उसे देखा, तो उसके हाथ से कैंची छीनी। बाद में उसका इलाज कराया गया। मामले में जगाधरी थाने में बोबी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 06:34 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 06:34 PM (IST)
छीनाझपटी के मामले में सजा पाए कैदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की
छीनाझपटी के मामले में सजा पाए कैदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मारपीट व छीनाझपटी के मामले में 10 साल की सजा पाए गंगानगर निवासी बोबी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। आसपास के बंदियों व वार्डन ने उसे देखा, तो उसके हाथ से कैंची छीनी। बाद में उसका इलाज कराया गया। मामले में जगाधरी थाने में बोबी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक बोबी को जगाधरी कोर्ट से 10 साल की सजा हुई है। 12 सितंबर को वह जेल में भेजा गया। उसकी मुशकत कारखाने में लगाई गई है। मंगलवार को वह मुशकत पर देर से आया। उससे कारण पूछा गया, तो कहने लगा कि कारखाने में कार्य नहीं कर सकता। जिस पर उसे वार्डन ने कारखाने के अंदर भेज दिया। वहां पर उसे चादर काटने के लिए लगा दिया गया। इस दौरान उसने लोहे की चादर काटने वाली कैंची से खुद पर वार कर लिया। जैसे ही अन्य बंदियों व वार्डन ने उसे देखा, तो शोर मचाया और उसके हाथ से कैंची छीनी। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी