स्कूलों में हर माह प्लास्टिक फ्री डे पर होगी चर्चा, अभिभावकों को भी करेंगे जागरूक

राजकीय स्कूलों में हर माह किसी एक दिन प्लास्टिक फ्री डे पर चर्चा की जाएगी। उसमें बच्चों को प्लास्टिक के नुकसान और इसके विकल्पों के बारे में बताया जाएगा। इसका उद्देश्य प्लास्टिक मुक्त भारत बनाना है। इसके अलावा रैलियों नुक्कड़ नाटकों व अन्य माध्यमों से भी बच्चों व गांव के लोगों को जागरूक किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 08:30 AM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 08:30 AM (IST)
स्कूलों में हर माह प्लास्टिक फ्री डे पर होगी चर्चा, अभिभावकों को भी करेंगे जागरूक
स्कूलों में हर माह प्लास्टिक फ्री डे पर होगी चर्चा, अभिभावकों को भी करेंगे जागरूक

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

राजकीय स्कूलों में हर माह किसी एक दिन प्लास्टिक फ्री डे पर चर्चा की जाएगी। उसमें बच्चों को प्लास्टिक के नुकसान और इसके विकल्पों के बारे में बताया जाएगा। इसका उद्देश्य प्लास्टिक मुक्त भारत बनाना है। इसके अलावा रैलियों, नुक्कड़ नाटकों व अन्य माध्यमों से भी बच्चों व गांव के लोगों को जागरूक किया जाएगा।

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार ने सिगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई करने के अलावा जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके लिए राजकीय स्कूलों में शिक्षा विभाग की तरफ से मुहिम चलाई जाएगी। इससे बच्चे तो जागरूक होंगे कही साथ में वे अपने घर जाकर अभिभावकों और अन्य लोगों को भी प्लास्टिक के नुकसान बताएंगे। इसके लिए प्रत्येक स्कूल में हर माह कोई ऐसा दिन निश्चित किया जाएगा जिस दिन प्लास्टिक पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। छात्र, अभिभावकों और टीचरों को प्लास्टिक की जगह कॉटन या फिर जूट के बैग इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी