श्मशान घाट और हनुमान पार्क में किया पौधारोपण

एक सोच नई सोच संस्था की ओर से तर्कशील सोसाइटी के संस्थापक आरपी गांधी की याद में बस स्टैंड के नजदीक श्मशान घाट और हनुमान पार्क में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jan 2019 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jan 2019 11:17 PM (IST)
श्मशान घाट और हनुमान पार्क में किया पौधारोपण
श्मशान घाट और हनुमान पार्क में किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : एक सोच नई सोच संस्था की ओर से तर्कशील सोसाइटी के संस्थापक आरपी गांधी की याद में बस स्टैंड के नजदीक श्मशान घाट और हनुमान पार्क में किया गया। संस्था के संस्थापक शशी गुप्ता ने बताया कि गांधी ने अपने जीवन मे लोगो में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सामाजिक कुरीतियों एंव अंधविश्वास को खत्म करने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। सोसायटी यमुनानगर के प्रधान लक्ष्मण विनायक ने बताया कि गांधी का निधन तीन जनवरी को हुआ था। उन्होंने तर्कशील विषयों पर मैं कौन हूं ,झूठ की पूजा, अतीत के साए तीन पुस्तकें लिखी चौथी किताब पगडंडी प्रकाशन के लिए तैयार है। स्कूलों में जादू के शो के माध्यम से हजारों बच्चों को विज्ञान से अवगत कराया। देश की बहुत सी सामाजिक संस्थाओं ने उनके कार्य से प्रभावित होकर उन्हें सम्मानित किया। अक्टूबर 2018 में बीकानेर में आयोजित मानवतावादी सम्मेलन में उन्हें सबसे वरिष्ठ तर्कशील होने पर विशेष तौर पर आमंत्रित सम्मानित किया गया था। उनके चले जाने से यमुनानगर की सामाजिक सामाजिक संस्थाओं ने गहरे दु:ख का इजहार किया था।

chat bot
आपका साथी