दिल्ली हिसा के आरोप में गिरफ्तार परमजीत सिंह को 33 दिन बाद मिली जमानत

26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिसा के आरोप में गिरफ्तार गांव पिलखनवाला निवासी परमजीत सिंह को जमानत मिल गई। मंगलवार को वह जमानत पर रिहा के बाद अपने गांव में पहुंचे। उन्हें दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी मैदान से गिरफ्तार किया था। परमजीत सिंह किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए 20 जनवरी को घर से गए थे। 29 जनवरी को उन्हें हिसा के आरोप में बुराडी मैदान से गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 08:45 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 08:45 AM (IST)
दिल्ली हिसा के आरोप में गिरफ्तार परमजीत सिंह को 33 दिन बाद मिली जमानत
दिल्ली हिसा के आरोप में गिरफ्तार परमजीत सिंह को 33 दिन बाद मिली जमानत

संवाद सहयोगी, साढौरा : 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिसा के आरोप में गिरफ्तार गांव पिलखनवाला निवासी परमजीत सिंह को जमानत मिल गई। मंगलवार को वह जमानत पर रिहा के बाद अपने गांव में पहुंचे। उन्हें दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी मैदान से गिरफ्तार किया था।

परमजीत सिंह किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए 20 जनवरी को घर से गए थे। 29 जनवरी को उन्हें हिसा के आरोप में बुराडी मैदान से गिरफ्तार किया। परमजीत सिंह के सकुशल घर वापस लौटने पर पत्नी लखविद्र कौर, बेटे हरप्रीत व बेटी सिमरन कौर ने राहत महसूस की। उन्होंने बताया कि परमजीत अपने पास मोबाइल नहीं रखते थे। जिस वजह से उनके दिल्ली में गिरफ्तार होने की जानकारी भी समाचार पत्रों से ही मिली। संयुक्त किसान मोर्चा ने परिवार को राशन व आर्थिक सहायता प्रदान की और रिहाई के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया था। दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिद्र सिंह सिरसा व संयुक्त किसान मोर्चा के प्रयासों से परमजीत सिंह को जमानत मिल पाई है।

वहीं परमजीत सिंह का कहना है कि दिल्ली में वह किसान आंदोलन में भाग लेने जरूर गया था, लेकिन वहां हुई हिसा में उसका कोई हाथ नहीं है। हम पूर्ण रूप से निर्दोष हैं। दिल्ली के बुराड़ी मैदान में लगे किसानों के शिविर से पुलिस ने उसे जबरदस्ती गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया था। उनके पास खेती करने के लिए जमीन नहीं है, लेकिन वह किसानों की समस्याओं से वाकिफ है। किसान परेशान हैं। इसलिए वह आगे भी किसान आंदोलन में भाग लेने जाएगा।

chat bot
आपका साथी