ओवरलोड-अवैध खनन पर अंकुश लगाए प्रशासन, नहीं तो होगा जनआंदोलन

ओवरलोड व अवैध माइनिग के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोला है। रादौर विधायक डॉ. बीएल सैनी बुधवार को समर्थकों के साथ अवैध माइनिग पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर एसपी कुलदीप सिंह से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से सड़कों पर ओवरलोड वाहन चल रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Dec 2019 05:34 AM (IST) Updated:Thu, 19 Dec 2019 06:12 AM (IST)
ओवरलोड-अवैध खनन पर अंकुश लगाए प्रशासन, नहीं तो होगा जनआंदोलन
ओवरलोड-अवैध खनन पर अंकुश लगाए प्रशासन, नहीं तो होगा जनआंदोलन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

ओवरलोड व अवैध माइनिग के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोला है। रादौर विधायक डॉ. बीएल सैनी बुधवार को समर्थकों के साथ अवैध माइनिग पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर एसपी कुलदीप सिंह से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से सड़कों पर ओवरलोड वाहन चल रहे हैं। इसकी वजह से लोगों की जान जा रही है। आए दिन इन वाहनों की वजह से सड़कों पर किसी न किसी की जान जा रही है। जनप्रतिनिधि होने के नाते ही उन्होंने इस मुद्दे को एसपी के सामने रखा है।

उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने ओवरलोड व अवैध माइनिग पर अंकुश नहीं लगाया, तो गृह मंत्री अनिल विज से मिला जाएगा। उनसे भी समय लिया गया है। साथ ही विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। यदि प्रशासन व सरकार इस पर रोक नहीं लगा पाते हैं, जो जनआंदोलन होगा। विधायक ने कहा कि गत माह गृह मंत्री जिले में दौरे पर आए थे। उस समय पूरा दिन न तो कोई ओवरलोड वाहन चला और न ही अवैध खनन हुआ। इससे साफ है कि प्रशासन की मिलीभगत से ही यह धंधा चल रहा है। लोगों की जान की परवाह है हमें :

विधायक बीएल सैनी ने कहा कि अवैध खनन तो चल ही रहा है, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत तो ओवरलोड से हो रही है। इन ओवरलोड वाहनों की वजह से क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं। हमें लोगों की जान की परवाह है। इसलिए ही प्रशासन से इस बारे में बात करने के लिए आए हैं। यदि प्रशासन ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगा दें, तो क्षेत्र में सड़क हादसे रुक जाएंगे। इस दौरान एडवोकेट सतीश सांगवान, जिले सिंह, सुरेश पाल, रमेश राणा, सतपाल सिंह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी