सरकार के खिलाफ गरजे एनएचएम कर्मचारी, हड़ताल जारी रखने की चेतावनी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मांगों के लिए हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मी आंदोलन वापस लेने क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 05:57 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 03:06 AM (IST)
सरकार के खिलाफ गरजे एनएचएम कर्मचारी, हड़ताल जारी रखने की चेतावनी
सरकार के खिलाफ गरजे एनएचएम कर्मचारी, हड़ताल जारी रखने की चेतावनी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

मांगों के लिए हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मी आंदोलन वापस लेने के मूड़ में नहीं है। बुधवार को भी कर्मियों ने सिविल अस्पताल के हर्बल पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल की वजह से एनएचएम का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है।

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रधान अमित गुर्जर ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर मुख्यालय के उच्च अधिकारियों से बात कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों और सरकार की नीति कर्मचारी विरोधी है। इस वजह से कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। मुख्य मांगों में एनएचएम कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान करना, सातवां वेतन आयोग लागू और वेतन विसंगति वाले कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करना है। इन मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। इसलिए ही कर्मचारी हड़ताल पर बैठने को मंजूर है। जब तक कर्मचारियों की इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी। सरकार कर्मियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। बल्कि कर्मचारी विरोधी फरमान जारी कर रही है। कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया गया। इस दौरान महीपाल सौढ़े, सतपाल सांगवान, जोत ¨सह रावत, विनोद त्यागी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी