मुस्लिम भी बोले, गाय काे राष्ट्रीय पशु घोषित करो

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने की मुहिम रंग लाने लगी है। उनकी इस मुहिम को मुस्लिम समुदाय के लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। जिले के मुस्लिम समुदाय के लोग भी इसके समर्थन में उतर आए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2015 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2015 12:08 PM (IST)
मुस्लिम भी बोले,  गाय काे राष्ट्रीय पशु घोषित करो

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने की मुहिम रंग लाने लगी है। उनकी इस मुहिम को मुस्लिम समुदाय के लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। जिले के मुस्लिम समुदाय के लोग भी इसके समर्थन में उतर आए हैं। इन लोगों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर उसे संरक्षण प्रदान करने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ज्ञापन भेजा। उन्होंने यह ज्ञापन जिला सचिवालय में एडीसी को सौंपा।

यमुनानगर के अल्पसंख्यक समुदाय ने पीएम व सीएम को भेजा ज्ञापन

अल्पसंख्यक मोर्चा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य नसीम खान ने कहा कि मौजूदा समय में हमारे समाज में गाय को लेकर मुस्लिम समुदाय के बारे में भ्रम फैली हुई है वह बिल्कुल गलत है। मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति भी घर में गाय को पालते हैं। इसका दूध हम लोग भी पीते हैं।

यमुनानगर के लघु सचिवालय में ज्ञापन देने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग।

उन्होंने कहा कि हम व्यक्ति इस निरीह पशु का वध कर उसका मांस खानेका धार्मिक एवं सामाजिक रूप से पुरजोर विरोध करते हैं। नसीम खान ने कहा कि हमारे धर्म गुरुओं ने भी गाय का मांस खाने को हराम बताया है। कोई भी ऐसा कार्य जिससे समाज में फसाद फैलता है और आपसी भाईचारे व शांति को खतरा पैदा होता है, वह इस्लाम में हराम करार दिया गया है।

उन्होंने कहा कि गाय को लेकर राजनीति करना गलत है। फिर भी कुछ लोग इसके नाम पर हिंदू-मुसलमानों को आपस में बांटने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के बयान से मुस्लिम समाज को कोई ठेस नहीं पहुंची है। विपक्षी पार्टियों ने उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है। इस प्रकार कोई भी कार्य जिससे समाज में आपसी भाईचारे को खतरा पैदा होता है, वह कार्य पूर्ण रूप से अस्वीकार्य है।

उन्होंने कहा कि इस्लाम में कभी भी गाय के वध को किसी प्रकार की मान्यता प्रदान नहीं की गई। लोग इस तथ्य पर विवाद पैदा कर हिंदू व मुस्लिम समुदाय को बांटने का प्रयास करते हैं, इसका हम विरोध करते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गाय को लेकर ऐसी कोई बात नहीं कही जिससे मुस्लिम समुदाय के लोगों को किसी प्रकार की ठेस पहुंची हो।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई गो संरक्षण मुहिम में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हैं। इस मौके पर हाजी असर, अख्तर अली, जमील हसन, नूर मोहम्मद, हाजी अदरीश, मनीर अहमद, शमशाद खान, राशिद, शेरखान, हाजी नवाब, सलीम, अजय शर्मा मंडौली, कंवरपाल सरपंच, विजय राणा सरपंच, पवन शर्मा एडवोकेट, अशोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी