इटली में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी मीनाक्षी

डीएवी कॉलेज की मीनाक्षी इटली में 4 से 8 मार्च तक आयोजित होने वाली विश्व रैंकिग कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 07:20 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 07:20 AM (IST)
इटली में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी मीनाक्षी
इटली में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी मीनाक्षी

संवाद सहयोगी, साढौरा: डीएवी कॉलेज की मीनाक्षी इटली में 4 से 8 मार्च तक आयोजित होने वाली विश्व रैंकिग कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। मीनाक्षी जींद के चाबरी जिला की रहने वाली है। जनवरी माह में आगरा में आयोजित तीसरी महिला कुश्ती सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद इसका चयन विश्व रेंकिग कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। एक मार्च हो वह इटली के लिए रवाना हो चुकी है।

प्रिसिपल डा.रणपाल सिंह ने मीनाक्षी पढ़ाई के कॉलेज में बीए फाइनल की छात्रा है। पढ़ाई के साथ-साथ कुश्ती में भी प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। जनवरी में आगरा में आयोजित तीसरी महिला कुश्ती सीनियर नेशनल चैंपियनशिप हुई थी। इसमें मीनाक्षी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसकी आधार पर अब उसका चयन हुआ है। इसके अलावा वह जूनियर नेशनल चैंपियनशिप तथा कोलंबो में आयोजित जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी है।

ऑनलाइन देगी परीक्षाएं

डा. रणपाल ने बताया कि तीन मार्च को मीनाक्षी का हिदी विषय का पेपर है। यह पेपर वह इटली से ऑनलाइन देगी। पांच मार्च को इतिहास विषय का पेपर है। उन्होंने बताया कि खेल के साथ-साथ परीक्षाओं को लेर भी मीनाक्षी पूरी तरह गंभीर है। छह मार्च को वह कुश्ती लड़ेगी। उन्होंने बताया कि उसका अधिकतर समय शिविरों में ही बीतता है।

विवाह ऋण नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने जताया रोष

यमुनानगर: नगर पालिका सफाई मजदूर यूनियन ने सफाई कर्मचारियों को बच्चों के विवाह के लिए ऋण नहीं दिए जाने पर रोष जताया। यूनियन के महासचिव मांगे राम ने बताया कि कर्मचारियों ने विवाह ऋण के लिए नगर निगम कार्यालय में आवेदन किया हुआ है। वरिष्ठ लेखा अधिकारी ने ऋण बारे साफ मना कर दिया। उनका कहना है कि सरकार की ओर से विवाह ऋण देने का कोई प्रावधान नहीं है। इससे कर्मचारियों में रोष है। आठ मार्च को यूनियन के बैनर तले कर्मचारी नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। यूनियन ने इस बारे उपायुक्त व नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया।

chat bot
आपका साथी