स्कूल में 202 बच्चों के दांत जांचे

मुगलवाली में प्राथमिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूल के बच्चों के दांतों की जांच व उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 202 बच्चों के दांतों की जांच कर ईलाज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Feb 2020 09:06 AM (IST) Updated:Fri, 14 Feb 2020 09:06 AM (IST)
स्कूल में 202 बच्चों के दांत जांचे
स्कूल में 202 बच्चों के दांत जांचे

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : मुगलवाली में प्राथमिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूल के बच्चों के दांतों की जांच व उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 202 बच्चों के दांतों की जांच कर ईलाज किया गया। शिविर की अध्यक्षता सीनियर डेंटल सर्जन डॉ. वनीला पुरी ने की। डॉ. पुरी ने कहा कि दांत मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। दांतों की सहायता से हम प्रत्येक वस्तु को चबा कर खाते हैं और हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है। शिविर में 55 बच्चों के दांतों की फीलिग कर निशुल्क दवाईयां वितरित की गई। मौके पर डॉ. आयुष, सचिन गुप्ता, सरोज, पवन , अनिल, विशांत, प्रवीन, आशा व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी