शहर को साफ-सुथरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी : श्याम लाल पुनिया

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से गुरु गोबिद सिंह कॉलेज आफ फार्मेसी में 5 दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 09:00 AM (IST)
शहर को साफ-सुथरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी : श्याम लाल पुनिया
शहर को साफ-सुथरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी : श्याम लाल पुनिया

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से गुरु गोबिद सिंह कॉलेज आफ फार्मेसी में 5 दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 19 शिक्षण संस्थानों के छात्रा-छात्राएं व उनके यूथ रेडक्रॉस काउंसलर भाग ले रहे हैं। शिविर का आयोजन 24 जनवरी तक किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन नगर निगम कमिश्नर श्याम लाल पूनिया ने किया।

उन्होंने कहा कि समाज में रेडक्रॉस जैसी संस्थाओं की भागीदारी की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस विभिन्न क्षेत्रों में जैसे किसी भी प्रकार की आपदा, भूकंप, बाढ़, महामारी इत्यादि में जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है। यह संस्था समय-समय पर विभिन्न संस्थाओं को रक्तदान शिविर लगाने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि कूड़े को केवल कूड़ेदान में ही डालें। इसे खाली जगह या प्लाटों में न डालें। शहर को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। शहर को जगमग किया जाएगा इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और खराब लाइटों को बदला जा रहा हैं।

कालेज के प्रधानाचार्य कुमार गौरव ने कहा कि कालेज कल्याणकारी गतिविधियों में सदैव अग्रणीय रहा है। समय-समय पर समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए रैलियों एवं सेमिनार का आयोजन किया जाता है।

chat bot
आपका साथी