जरूरतमंदों को भोजन वितरण के समय शारीरिक दूरी का रखें ध्यान: सुभाष

खाना बनाते व वितरित करते समय शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 May 2020 06:45 AM (IST) Updated:Sun, 03 May 2020 06:45 AM (IST)
जरूरतमंदों को भोजन वितरण के समय शारीरिक दूरी का रखें ध्यान: सुभाष
जरूरतमंदों को भोजन वितरण के समय शारीरिक दूरी का रखें ध्यान: सुभाष

जागरण संवाददाता, यमुनानगर: जागृति फाउंडेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट ने शनिवार को जगाधरी में जरूरतमंदों को खाना वितरित किया। डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष ने संगठन की रसोई का निरीक्षण किया। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने बारे संगठन की सराहना की। उन्होंने संगठन के सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस समय किए दान का विशेष महत्व है। आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों की सेवा से मिलने वाला फल आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा है। खाना बनाते व वितरित करते समय शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। मास्क, टोपी, दस्ताने पहने। फाउंडेशन के चेयरमैन सुरिद्र मोहन, ट्रेजर विरेंद्र मित्तल, सदस्य गौतम गर्ग, मुकेश दाबड़ा, संदीप दुग्गल, डॉक्टर आलोक ने बताया कि राशन व मास्क वितरण का कार्य किया जा रहा है। मास्क महिला विग की रीना साहनी के नेतृत्व में परमजीत कौर, सविता शर्मा, सुमन, चीरू, नीतू जग्गा, पूजा अरोड़ा, साध्वी शर्मा, बबीता बना रहीं हैं। इस मौके पर अमित डांडा, विशाल सिंह, राकेश अरोड़ा, राजेश शर्मा, अजय सिंह, हर्ष आनंद, राजन साहनी, हरीश शर्मा, शेरू, राजकुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी