पंजाब के रंग में रंगा नजर आया कपालमोचन

कपालमोचन मेले में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पंजाब से आते हैं। रविवार को मेला स्थल पंजाब के रंग में रंगा नजर आया। चारों तरफ पंजाब के दिखाई दिए। हर पंडाल में पंजाब के कलाकार कला का प्रदर्शन करते नजर आए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 06:36 AM (IST)
पंजाब के रंग में रंगा नजर आया कपालमोचन
पंजाब के रंग में रंगा नजर आया कपालमोचन

जागरण संवाददाता, कपालमोचन, : कपालमोचन मेले में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पंजाब से आते हैं। रविवार को मेला स्थल पंजाब के रंग में रंगा नजर आया। चारों तरफ पंजाब के दिखाई दिए। हर पंडाल में पंजाब के कलाकार कला का प्रदर्शन करते नजर आए।

कपालमोचन में पंजाब से आए सेवक भंडारे लगाते हैं। कलाकार पंजाब की लोक गायकी तुंबी अलगोजा पेश करते हैं। पटियाला के मेमोरियल ट्रस्ट अकालीया की ओर से 18 वर्षो से भी अधिक समय से कपालमोचन में हर वर्ष कार्तिक की पूर्णिमा पर लगने वाले मेले के लिए आते हैं। वे अपना भंडारा दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगाते हैं। इस वर्ष भी भंडारा स्कूल में शुरू हो गया है, जो 12 नवंबर तक चलेगा। लंगर के साथ मेले के समय पंजाब की लोक गायकी तुंबी अलगोजा को पंजाब टीवी कलाकार प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके साथ ही महान रागी दाढ़ी जत्थे गुरु की महिमा का गुणगान करते हैं। यहां के पवित्र सरोवरों में स्नान कर उन्हें जो सकून मिलता है, वह पूरा वर्ष भुलाया नहीं जा सकता। इसी धरती पर गुरु गोबिद ने अपने चरण रखे थे। पूर्णिमा पर गुरु नानक देव का जन्म दिहाड़ा भी कपालमोचन में बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाते है।

chat bot
आपका साथी