वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाए जौहर

ज्ञानदीप विद्या मंदिर स्कूल फतेहपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल संस्थापक कृष्ण लाल कांबोज ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jan 2020 09:05 AM (IST) Updated:Thu, 02 Jan 2020 09:05 AM (IST)
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाए जौहर
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाए जौहर

संवाद सहयोगी, जगाधरी: ज्ञानदीप विद्या मंदिर स्कूल फतेहपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल संस्थापक कृष्ण लाल कांबोज ने किया। विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिटन, खो-खो, सैक रेस, 100 मीटर दौड़, लेमन रेस, फ्रॉग रेस, थ्री लेग रेस, रस्सा कस्सी, म्यूजिकल चेयर रेस, इट एंड रन, बैलून फुलाओ और दौड़ो सहित अनेक प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया।

कृष्ण लाल कांबोज ने कहा कि खेलकूद से सेहत अच्छी रहती है। शरीर चुस्त-दुरुस्त बना रहता है। घर में बैठकर वीडियो गेम खेलने से तो अच्छा है कि हम बाहर जाकर कुछ खेलें। उन्होंने कहा कि खेल हम दूसरों के साथ मिलकर काम करना और खुद पर संयम रखना सीखते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी किस्म के खेल से होड़ की भावना पैदा होती है। लेकिन अगर आप सिर्फ म•ो के लिए कोई खेल खेलें तो अच्छे दोस्त ही बना पाएंगे। विभिन्न प्रतियोगिताओें के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को नए साल की शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी