बच्चों को बताया शिक्षा का महत्व

वन स्टेप फॉर अदर चेरिटेबल संस्था की ओर से लेबर कॉलोनी जगाधरी के पास स्लम एरिया में क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Dec 2018 05:13 PM (IST) Updated:Wed, 12 Dec 2018 10:47 PM (IST)
बच्चों को बताया शिक्षा का महत्व
बच्चों को बताया शिक्षा का महत्व

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : वन स्टेप फॉर अदर चेरिटेबल संस्था की ओर से लेबर कॉलोनी जगाधरी के पास स्लम एरिया में क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसएचओ नरेंद्र राणा रेवरन फादर जेवीअर होरोल्ड, सिस्टर जिसेना एसडी, सिस्टर हिर्दय एसडी, डॉक्टर कविता छाबड़ा, मिसेज ब्यूला नायडू मुख्य रूप से पहुंचे।

एसएचओ नरेंद्र राणा ने ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यदि बड़े होकर कुछ बनना है तो अच्छी शिक्षा ग्रहण करनी जरूरी है। शिक्षा के बिना कोई भी व्यक्ति तरक्की नहीं कर सकता। सिस्टर जेसिना ¨प्रसिपल ने बच्चों को बताया कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। हमें प्रतिदिन स्कूल जाने से ही हमें सफलता हासिल होती है। डॉक्टर कविता छाबड़ा ने संस्था के कार्यों की सराहना की। मौके पर सुशील गर्ग, मीनाक्षी गुप्ता, फ्रेनी जुलियन, हारप्रीत कौर, दीपक, करण, हिमांशु, रजनी कपूर, रूपाली कपूर व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी