अंतरमहाविद्यालय योग प्रतियोगिता में हिदू कन्या महाविद्यालय प्रथम

अंतरमहाविद्यालय योग प्रतियोगिता में हिदू कन्या महाविद्यालय प्रथम रहा। विजयी टीम का कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. उज्ज्वल शर्मा ने बताया प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 07:20 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 07:20 AM (IST)
अंतरमहाविद्यालय योग प्रतियोगिता में हिदू कन्या महाविद्यालय प्रथम
अंतरमहाविद्यालय योग प्रतियोगिता में हिदू कन्या महाविद्यालय प्रथम

जागरण संवाददाता, जगाधरी : अंतरमहाविद्यालय योग प्रतियोगिता में हिदू कन्या महाविद्यालय प्रथम रहा। विजयी टीम का कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. उज्ज्वल शर्मा ने बताया प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में हुई। छात्रा निर्मल, रंजू व वीना ने प्रथम स्थान हासिल किया। तीनों खिलाड़ियों व कोमल का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। योग मानव जीवन का अहम हिस्सा है। जो व्यक्ति की स्वयं को ऊंचा उठाकर ज्ञानोदय की उच्चतम अवस्था को प्राप्त करने में मदद करता है। योग का कोई धर्म नहीं है, यह जीने की कला है। शारीरिक शिक्षा की विभागाध्यक्ष डॉ. शारदा शर्मा के सफल मार्गदर्शन व खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत से यह मुकाम मिला। खिलाड़ियों से भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी