एनएचएम कर्मी हड़ताल पर, आज से एंबुलेंस चालक भी साथ

सेवा, सुरक्षा और सातवें वेतन आयोग समेत कई अन्य मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 12:39 AM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 12:39 AM (IST)
एनएचएम कर्मी हड़ताल पर, आज से एंबुलेंस चालक भी साथ
एनएचएम कर्मी हड़ताल पर, आज से एंबुलेंस चालक भी साथ

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

सेवा, सुरक्षा और सातवें वेतन आयोग समेत कई अन्य मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। मंगलवार को सिविल अस्पताल के हर्बल पार्क में एनएचएम कर्मियों ने धरना दिया। यहां पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल में स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन भी शामिल हुए। अब बुधवार से एंबुलेंस चालक भी इस हड़ताल में शामिल होंगे। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती है। मंगलवार को 140 कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

ये हैं मुख्य मांगें :

सेवा सुरक्षा: इसके तहत 10 से 15 साल से कार्य कर रहे कर्मचारियों को हर वर्ष रिनिवल करवाना पड़ता है। यह शर्त हटवाने की मांग है।सातवां वेतन आयोग : एनएचएम कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के दायरे में लाया जाए। ठेकेदारी प्रथा बंद हो। सेवा नियम में संशोधन। यह पड़ेगा हड़ताल से फर्क :

एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले दो दिवसीय हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। फिलहाल स्थायी स्टाफ के भरोसे सेवाएं चल रही हैं। सबसे अधिक दिक्कत आठ फरवरी को शुरू होने वाले एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाए जाने वाले अभियान पर पड़ेगा। एनएचएम पर ही इस अभियान को सबसे अधिक सफल बनाने की जिम्मेदारी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियां कर रहा है। ऐसे में एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से इस अभियान पर फर्क पड़ेगा। हालांकि आशा वर्कर इस हड़ताल में शामिल नहीं हो रही हैं। विभाग उनसे अभियान को लेकर तैयारियां करवा रहा है। सरकार को चेताने के लिए हड़ताल :

एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अमित गुर्जर का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित है। सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार को चेताने के लिए यह हड़ताल है। बुधवार से इस हड़ताल में एंबुलेंस चालक भी शामिल होंगे। सरकार को अब उनकी मांगों को मानना होगा। इस दौरान सूरजभान, सुनील कांबोज, सुशील गर्ग, नीतिश, भूपेश, पूजा, श्वेता, सुनीता मित्तल, संजय, देवेंद्र कौर, कमल, सीमा चोपड़ा, सोनी डेनियाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी