स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष

स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल में ट्रामा सेंटर के सामने शनिवार को सीएमओ व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान सुमित ऋषि ने व संचालन सचिव नरेश कुमार ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 06:55 AM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 06:55 AM (IST)
स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष
स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल में ट्रामा सेंटर के सामने शनिवार को सीएमओ व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान सुमित ऋषि ने व संचालन सचिव नरेश कुमार ने किया। खंड प्रधान जोतसिंह रावत व सीटू के कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज ने बताया कि पिछले साल से कोविड महामारी में स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी ने जान जोखिम में डालकर बिना सुरक्षा उपकरणों के जनता को बचाने के लिए सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान वह खुद भी संक्रमित हुए, सरकार ने इनको सम्मानित करने की बजाए, सरकार व प्रशासन इनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। एक अप्रैल से ठेके के नवीनीकरण के नाम पर 80 कर्मचारियों के रोजगार को छीनने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी व ठेकेदार की मिलीभगत से कर्मचारियों से पैसे ऐंठ कर दोबारा नौकरी पर रखा जा रहा है। जो पैसे देने की हालत में नहीं हैं, उन्हें घर का रास्ता दिखाया जा रहा है। कुछ कर्मचारियों से अस्पताल में काम तो लिया जा रहा है, लेकिन डयूटी रोस्टर से उनके नाम गायब है। इसका विरोध करने वाले कर्मचारियों को बदले की भावना से 50 किलोमीटर दूर सीएचसी व पीएचसी पर तबादला किया जा रहा है। वरिष्ठ उपप्रधान प्रवेश परोचा, सतीश राणा व गुलशन भारद्वाज ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक भी कर्मचारी को नौकरी से बाहर निकाला गया, तो सर्व कर्मचारी संघ की अगुवाई में सभी विभागों के हजारों कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। जिसके जिम्मेवार सीएमओ होंगे। मौके पर कोषाध्यक्ष नरवेश शर्मा, खंड प्रधान विशाल बाजीगर, कमल, करनैल, गुरप्रीत, शोभित, नोरती, प्रेम प्रकाश, बलदीप व तुम्बी थे।

chat bot
आपका साथी