नानी के घर रह रही किशोरी दुष्कर्म के बाद हुई गर्भवती

- किशोरी का आरोप, आरोपित ने मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बनाई - शादी का झांसा देकर आर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 01:48 AM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 01:48 AM (IST)
नानी के घर रह रही किशोरी दुष्कर्म के बाद हुई गर्भवती
नानी के घर रह रही किशोरी दुष्कर्म के बाद हुई गर्भवती

- किशोरी का आरोप, आरोपित ने मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बनाई

- शादी का झांसा देकर आरोपित करता रहा दुष्कर्म व ब्लैकमेल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : छप्पर में नानी के घर बचपन से रह रही एक किशोरी से लड़का शादी का झांसा उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपित ने अपने मोबाइल में उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। दुष्कर्म के बाद किशोरी एक माह की गर्भवती हो गई है। इसके अलावा एक अन्य लड़के ने उसके साथ अश्लील हरकत भी की।

पीड़िता के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म व छेड़छाड़ करने वाले दोनों युवकों पर केस दर्ज कर लिया।

छप्पर निवासी महिला ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय दोहती बचपन से ही उसके पास रहती है। 15 मार्च की शाम वह घर पर गई तो उसे अपनी दोहती नहीं दिखी। वह उसकी तलाश में निकली तो पड़ोसियों ने उसे बताया कि उसकी दोहती बैग लेकर सड़क की तरफ गई है। पीछा करने पर उसने ईंट भट्ठे के नजदीक उसे रोक लिया। बातचीत करने पर किशोरी ने उसे बताया कि मुजफ्फरनगर के गांव बरालसी निवासी मनीष राणा से पिछले एक साल से फ्रेंडशिप करती है। मनीष इस वक्त मुस्तफाबाद में हरमन चिकन सेंटर पर बतौर कर्मचारी काम करता है। मनीष ने उससे कहा था कि वो उसके साथ शादी करेगा। शादी का झांसा देकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अब वह एक माह की गर्भवती हो गई है। इतना ही नहीं मनीष ने अपने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो भी बना रखी है। जिससे वो उसे कई दिन से ब्लैकमेल कर रहा था। किशोरी ने ये भी आरोप लगाया कि मुस्तफाबाद निवासी रवि पंडित नाम के लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीष राणा व रवि पंडित के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

मामले की जांच कर रहे डीएसपी बिलासपुर रणधीर ¨सह ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी