शादी का झासा देकर किशोरी को किया अगवा

संवाद सहयोगी, छछरौली : किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर अगवा करने के अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 06:54 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 03:07 AM (IST)
शादी का झासा देकर किशोरी को किया अगवा
शादी का झासा देकर किशोरी को किया अगवा

संवाद सहयोगी, छछरौली : किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर अगवा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

गांव छौली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत नौ फरवरी को उसकी बेटी घर से लापता हो गई। उन्होंने उसकी तलाश की तो पता लगा कि गांव सरांवा निवासी ¨टकू उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर कहीं बहला-फुसला कर अगवा करके ले गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपित ¨टकू के खिलाफ अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी