स्लोगन और पोस्टर मे¨कग से दी यातायात सुरक्षा की जानकारी

सड़क सुरक्षा चिह्न प्रतियोगिता में कक्षा छह का अशमी पहले स्थान पर संवाद सहयोगी, बिलासपुर :

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 07:55 PM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 07:55 PM (IST)
स्लोगन और पोस्टर मे¨कग से दी यातायात सुरक्षा की जानकारी
स्लोगन और पोस्टर मे¨कग से दी यातायात सुरक्षा की जानकारी

सड़क सुरक्षा चिह्न प्रतियोगिता में कक्षा छह का अशमी पहले स्थान पर संवाद सहयोगी, बिलासपुर :

एमआर इंटरनेशन स्कूल में सड़क जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीलम जैन ने की। नीलम जैन ने बताया कि अभियान का मुख्य उदेश्य समाज के लोगों में सकारात्मक बदलाव लाने ओर लोगों को यातायात सुरक्षा के नियमों से अवगत करवाना है। विद्यालय की ओर से 4 से 9 फरवरी तक अभियान को चलाया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा चिह्न, स्लोगन व पोस्टर मे¨कग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। जिसमें बच्चों ने भाग लेकर यातायात सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चे अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बिलासपुर-जगाधरी मार्ग पर पहुंचे जहां पर उन्होंने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने लोगों को बताया कि सभी लोगों को विशेष रूप से पैदल चलने वालों को सड़क पर चलने के दौरान सतर्क रहना चाहिए और सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। दोपहिया वाहन चालक ड्राइ¨वग करते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। वे सड़क दुर्घटना के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार होता है क्योंकि ऐसा तब होता है जब वह लापरवाही से यातायात सिग्नल पर ध्यान नहीं देता। कई लोग आमतौर पर यातायात के सामान्य प्रवाह में भी बाधा डालते हैं। यह किसी के जीवन के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है ऐसा करने से बचना चाहिए। सड़क सुरक्षा चिह्न प्रतियोगिता में कक्षा छह से अशमी ने पहला, अभिनव ने दूसरा, वंशिका ने तीसरा स्थान और शगुन चौथे स्थान पर रही। स्लोगन और पोस्टर में¨कग प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा के लविशा ने पहला, आदित्य और प्रीयांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया।

chat bot
आपका साथी