महिला पर चाकू से हमला, पति छुड़ाने आया तो उसे भी पीटा

जागरण संवाददाता यमुनानगर साढौरा के गांव इस्माइलपुर में दुकान में बैठी महिला व उसके पि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 01:52 AM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 01:52 AM (IST)
महिला पर चाकू से हमला, पति छुड़ाने आया तो उसे भी पीटा
महिला पर चाकू से हमला, पति छुड़ाने आया तो उसे भी पीटा

जागरण संवाददाता, यमु

नानगर : साढौरा के गांव इस्माइलपुर में दुकान में बैठी महिला व उसके पति पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साढौरा के गांव ईस्माइलपुर निवासी रजनी ने थाना साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने घर पर करियाना की दुकान कर रखी है। 21 मार्च की दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठी थी। तभी गांव का ही इंतजार अपने भाई राहुल व एक अन्य लड़के सलमान के साथ दुकान के अंदर आ गए। तीनों ने काफी शराब पी रखी थी। इंतजार के हाथ मे चाकू था। नशे की हालत में बिना किसी बात के इंतजार ने अपने हाथ मे पकड़े चाकू से उसकी बाजू पर वार कर दिया। इंतजार के साथ आए दोनों लड़कों ने उसको थप्पड़ मारे। उसने शोर मचाया तो उसका पति सुखविद्र उसे बचाने के लिए आया। तभी इंतजार, राहुल वा सलमान ने उसके पति को नीचे गिराकर मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। इतना ही नहीं वे उनकी दुकान में रखा सारा सामान तोड़ गए। जाते समय वे उसके पति का पर्स छीन कर ले गए जिसमें 40 हजार रुपये थे। उसके जेठ रघुबीर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना पाते ही थाना साढौरा पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज किए। पुलिस ने इंतजार, राहुल व सलमान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी