भक्ति सदन के साहिल को कप्तान व गरिमा को उप-कप्तान चुना

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में शनिवार को शपथ समारोह का आयोजन कि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Nov 2017 05:42 PM (IST) Updated:Sat, 18 Nov 2017 05:42 PM (IST)
भक्ति सदन के साहिल को कप्तान व गरिमा को उप-कप्तान चुना
भक्ति सदन के साहिल को कप्तान व गरिमा को उप-कप्तान चुना

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में शनिवार को शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में चारों सदनों शक्ति, भक्ति, शान्ति व प्रगति सदनों के विद्यार्थी झंडा लेकर मैदान में पहुंचे। इस समारोह का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक जीएस शर्मा ने ध्वजारोहण करके किया। चारों सदनों ने मार्च पास्ट के द्वारा उन्हें सलामी दी। उनके मार्च पास्ट व अनुशासन ने सभी का दिल जीत लिया।

सबसे पहले भक्ति सदन के साहिल को कप्तान व गरिमा को उप-कप्तान चुना। प्रगति सदन के कप्तान जतिन व उप-कप्तान अंजलि ने आगे बढ़कर अपने सदन की गरिमा को बढ़ाया। शांति सदन के कप्तान इंद्रजीत और उप-कप्तान आंचल ने अपने सदन का नेतृत्व किया। शक्ति सदन की बागडोर शिवम ने कप्तान बन कर और मालती ने उप-कप्तान बनकर संभाली। उसके बाद प्रधनाचार्या जी ने उनकी प्रतिभा व योग्यता के आधार पर चुने गए चारों सदनों के कप्तानों व उप-कप्तानों को बुलाकर उन्हें बैज लगाकर स मानित किया। पूरे समारोह में जोश का माहौल था। विद्यालय के अनुशासन को बनाए रखने के लिए बारहवीं कक्षा के तरुण हैड बॉय और हैड गर्ल काजल को चुना गया। प्रबंधक जीएस शर्मा ने अपने सदन की गरिमा को बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विद्यालय के हर सदन की अपनी पहचान है। भक्ति सदन विद्यार्थियों के आंतरिक विश्वास को दर्शाता है। प्रगति सदन जो बच्चों हो हमेशा मुश्किलों का डटकर सामना करके आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है। शांति सदन विद्यार्थियों को आत्म संयम रखने की प्रेरणा देता है और शक्ति सदन बच्चों में जोश और उत्साह भरता है और उन्हें अपने सदन की प्रतिष्ठा को कायम रखना चाहिए। स्कूल की मुख्यध्यापिका डॉ. ¨बदु शर्मा ने कहा कि जीवन को सफल बनाने में अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान होता है इस तरह के समारोह से बच्चों में नेतृत्व की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शारीरिक विभाग के अध्यापक परमजीत व अमित का पूर्ण सहयोग रहा। मंच संचालन की भूमिका को तोशल गेरा ने बखूबी निभाया। समारोह में चारों सदनों के इन्चार्ज रमा, आशू, राखी और निधि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी