कर्मचारी संघ के डिपो प्रधान बने जसपाल सिंह

जागरण संवाददाता यमुनानगर हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी गठित कर दी गई। प्रदेश महासचिव प्रताप सिंह भनवाला ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की और पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। यमुनानगर डिपो के प्रधान की जिम्मेदारी जसपाल सिंह सिधु को दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 06:02 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 06:39 AM (IST)
कर्मचारी संघ के डिपो प्रधान बने जसपाल सिंह
कर्मचारी संघ के डिपो प्रधान बने जसपाल सिंह

प्रदेश महासचिव प्रताप सिंह ने दिलवाई नई कार्यकारिणी को शपथ

जागरण संवाददाता, यमुनानगर:

हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी गठित कर दी गई। प्रदेश महासचिव प्रताप सिंह भनवाला ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की और पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। यमुनानगर डिपो के प्रधान की जिम्मेदारी जसपाल सिंह सिधु को दी गई।

इस दौरान प्रताप सिंह भनवाला ने कहा कि नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं को उठाएंगे। संगठन इसी दिशा में कार्य कर रहा है। 11 सूत्री मांगपत्र सरकार को भी भेजा गया है। चुनाव के बाद इस मांगपत्र के बारे में सरकार से बातचीत की जाएगी। मुख्य रूप से बसों की संख्या बढ़ाना, ठेका प्रथा को बंद करना, स्थायी भर्ती करना, परिचालकों को चालकों के समान वेतन, चालकों को प्रमोशन और कर्मशाला कर्मचारियों का रात्रि भत्ता 300 रुपये तक किए जाने की मांगें है। इसके साथ ही 1992 से 2001 तक भर्ती चालक, परिचालक और कर्मशाला में भर्ती कर्मचारियों को ज्वाइनिग डेट से पक्का करने की भी मांग है। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप सिंह अहलावत, रामप्रसाद सैनी, उपप्रधान रघुवीर सिंह, सचिव मेहर सिंह, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह, कार्यालय सचिव भीम सिंह शर्मा, उप सचिव लज्जा राम सैनी, सहसचिव राकेश कुमार, ऑडिटर बलवान सिंह, संगठन सचिव अशोक कुमार, प्रचार सचिव सतनाम सिंह, प्रेस सचिव अनिल कुमार, महाप्रचार सचिव राजेश सैनी, सहसंगठन सचिव रामकुमार, सुनील कुमार की जिम्मेदारी दी गई है।

chat bot
आपका साथी