महिला की मौत के आरोप में पति, देवर व सास पर केस

जगाधरी की न्यू जैन कॉलोनी में 32 वर्षीय मानसी की आत्महत्या के मामले में पति देवर व सास पर केस दर्ज हुआ है। मायके वालों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मायके वाले शव को अपने साथ लेकर गए। मृतका के पिता संजय बरनवाल ने पुलिस को शिकायत दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Feb 2020 06:19 AM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 06:19 AM (IST)
महिला की मौत के आरोप में पति, देवर व सास पर केस
महिला की मौत के आरोप में पति, देवर व सास पर केस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

जगाधरी की न्यू जैन कॉलोनी में 32 वर्षीय मानसी की आत्महत्या के मामले में पति, देवर व सास पर केस दर्ज हुआ है। मायके वालों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मायके वाले शव को अपने साथ लेकर गए। मृतका के पिता संजय बरनवाल ने पुलिस को शिकायत दी है।

न्यू जैन कॉलोनी के पीयूष की शादी तीन वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के लखीमपुर की मानसी के साथ हुई थी। शादी के बाद उन्हें कोई बच्चा नहीं हुआ। सोमवार को वह पंचतीर्थी हनुमान मंदिर घूमने गए थे। वहां से देर शाम को वापस लौटे, तो पीयूष ने मानसी को खाना बनाने के लिए कह दिया। जिस पर मानसी ने थके होने की बात कहते हुए बाहर से मंगवाने के लिए कह दिया। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ और दोनों अलग कमरे में जाकर सो गए। सुबह जब पीयूष उठा, तो मानसी का कमरा नहीं खुला था। खिड़की से देखा, तो मानसी ने चुन्नी से फंदा लगाया हुआ था। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं मृतका के पिता संजय बरनवाल ने बताया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। दो- तीन दिन पहले भी उनके पास कॉल आई थी। दहेज के नाम पर 40 लाख रुपये मांगे गए। वह दहेज देने में असमर्थ थे। मना करने पर ही उनकी बेटी को दामाद ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर मार दिया या फिर प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने जान दे दी। अजुर्न नगर चौकी इंचार्ज पारस ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर पीयूष, उसके भाई साहिल व माता पूनम पर केस दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी