पंच पदों के लिए नौ फरवरी को होगा उपचुनाव : मार्टिना महाजन

क्षेत्र में 9 फरवरी को 3 पंचायतों चमरोड़ी अलाहर व सतगौली के 3 वार्डों के पंच पदों के लिए उपचुनाव होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 10:30 AM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 10:30 AM (IST)
पंच पदों के लिए नौ फरवरी को होगा उपचुनाव : मार्टिना महाजन
पंच पदों के लिए नौ फरवरी को होगा उपचुनाव : मार्टिना महाजन

संवाद सहयोगी, रादौर: क्षेत्र में 9 फरवरी को 3 पंचायतों चमरोड़ी, अलाहर व सतगौली के 3 वार्डों के पंच पदों के लिए उपचुनाव होगा। उपचुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को गांवों के स्कूलों में नामांकन पत्र दाखिल करने का पहला दिन था लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। बीडीपीओ रादौर मार्टिना महाजन ने बताया कि 9 फरवरी को ब्लॉक की चमरोड़ी, अलाहर व सतगौली पंचायतों के तीन पंच पदों के लिए चुनाव होगा।

उन्होंने बताया कि पंच पद के चुनाव को लेकर 23 से 28 जनवरी तक सुबह 10 से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 31 जनवरी दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकते हैं। जिसके बाद चुनाव मैदान में शेष बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आबंटित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को चुनाव सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक होगा। इसी दिन मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। चमरोड़ी पंचायत का वार्ड 5 पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है। जिसमें पंच अजय खान ने रोडवेज में कंडक्टर भर्ती होने के बाद त्यागपत्र दे दिया था। जिसके बाद अब इस वार्ड में उपचुनाव हो रहा है। वहीं गांव अलाहर का वार्ड 8 एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। जहां पवन कुमार पंच को झूठा शपथपत्र देने पर जिला उपायुक्त ने सस्पेंड कर दिया था। सतगौली पंचायत का वार्ड एक पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इस गांव में रह रहे पिछड़ा वर्ग के लोग चुनाव लड़ने के लिये शैक्षणिक योग्यता को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। जिस कारण यह पद चार वर्षों से खाली है।

chat bot
आपका साथी