धान की खरीद पर नजर रखेगी किसानों की कमेटी

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण के तहत किसानों को धान बेचने में हो रही परेशानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। धान सीजन में जिले के प्रत्येक ब्लाक में भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसानों की कमेटी बना दी गई है। जो हर समय मंडी में ही तैनात रहेगी। किसी भी किसान को फसल बेचने में आ रही दिक्कतों का तुरंत निवारण किया जाएगा। यह कमेटी धान की खरीद पर नजर रखेगी। यह बात भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने आज छछरौली बिलासपुर की अनाज मंडियों में दौरा करने के दौरान कहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:31 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:31 AM (IST)
धान की खरीद पर नजर रखेगी किसानों की कमेटी
धान की खरीद पर नजर रखेगी किसानों की कमेटी

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण के तहत किसानों को धान बेचने में हो रही परेशानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। धान सीजन में जिले के प्रत्येक ब्लाक में भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसानों की कमेटी बना दी गई है। जो हर समय मंडी में ही तैनात रहेगी। किसी भी किसान को फसल बेचने में आ रही दिक्कतों का तुरंत निवारण किया जाएगा। यह कमेटी धान की खरीद पर नजर रखेगी। यह बात भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने आज छछरौली बिलासपुर की अनाज मंडियों में दौरा करने के दौरान कहे। भारतीय किसान यूनियन के अधिकारी मार्किट कमेटी सचिव बिलासपुर से भी मिले। सुभाष गुर्जर ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अबकी बार किसी भी किसान को धान बेचने में दिक्कत आएगी तो जिले की मंडियों में मार्केट कमेटी के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। फसल की खरीद को लेकर प्रदेश सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत पंजीकरण के लिए 6200 कर्मचारी डीसी रेट पर रखे थे । उक्त कर्मचारी फील्ड में जाकर पंजीकरण की सही रिपोर्ट लेगे।लेकिन कर्मचारियों ने गांव गांव में न जाकर एक जगह अपने चेहतों के पास बैठकर रिपोर्ट बना दी। जिससे किसानों का पंजीकरण कर रकबा कम कर दिया गया। जिस किसान ने अपना 10 एकड़ धान का पंजीकरण करवाया था। उसका दो एकड़ का पंजीकरण ही रह गया है। मौके पर सुभाष हरतोल जिला उपाध्यक्ष, दिलबाग, सुखदेव सिंह ,उदय सिंह कुंजल ,जसवीर, समय सिंह सहित अनेक किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी