पानी की हर एक बूंद की बचत से जीवन होगा सुखमय

पानी की कीमत बताने के लिए मंगलवार को दैनिक जागरण के आधा गिलास पानी अभियान के तहत जम्मू कॉलोनी में महिला साक्षर समूह की महिलाओं को वार्ड पार्षद निर्मला चौहान ने पानी की बर्बादी रोकने के तरीके बताए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Jun 2019 09:22 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jun 2019 09:22 AM (IST)
पानी की हर एक बूंद की बचत से जीवन होगा सुखमय
पानी की हर एक बूंद की बचत से जीवन होगा सुखमय

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पानी की कीमत बताने के लिए मंगलवार को दैनिक जागरण के आधा गिलास पानी अभियान के तहत जम्मू कॉलोनी में महिला साक्षर समूह की महिलाओं को वार्ड पार्षद निर्मला चौहान ने पानी की बर्बादी रोकने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि पानी की बचत से जीवन सुखमय होगा। दैनिक जागरण का आधा गिलास पानी अभियान सराहनीय है। ये समय की मांग भी है। उन्होंने जिले के लोगों से आह्वान किया है कि वे खुद से इसकी शुरूआत करें। अभियान से निश्चित ही समाज के लोग अपनी सोच बदलेंगे। लोगों में जागरूकता आएगी। पानी की बर्बादी रुकेगी। घर पर जब कोई आए तो उसे आधा गिलास पानी दे, क्योंकि अक्सर लोग गिलास में पानी छोड़ देते हैं। ये पानी व्यर्थ हो जाता है। इसको अपनी आदत में शामिल करना होगा। पानी की हर एक बूंद बचाने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा। यदि पानी की बचत नहीं की गई है तो आने वाले दिनों हालात बेहद खराब होंगे। अभियान जन हित में है। साथ ही महिलाओं पानी बचाने के लिए संकल्प दिलाया। वे बहुत से शहरों में रहीं हैं। जहां पानी का महत्व उनको पता चला।

जल संचयन के साथ वर्षा जल भी बचाएं। देश के 200 बड़े शहरों में पानी की गंभीर समस्या है। ये समस्या यहां न हो। भूगर्भ जल की बचत के साथ वर्षा जल का संचयन भी करना होगा। पानी का दुरुपयोग दिखे तो शिकायत संबंधित विभाग से करें। ये तब संभव होगा। जब हर व्यक्ति पानी की बचाने का मुहिम शुरू करेगा। निश्चित ही जल संरक्षण होगा। इस मुहिम को सफल बनाने को जन जागरूक करने की जरूरत है। लोगों को पानी की बचत के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर अनीता शर्मा, निर्मला यादव, सीमा कौशिक, ऊषा, बबली, जिलखनी, कमलेश मौजूद रहीं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी