दुष्कर्म की घटनाओं को राजनीतिक रंग न दें : ब्रह्मादत्त

ओनली डॉटर्ज पेरेंट्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक सिटी हार्ट में प्रधान ब्रह्मादत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Apr 2018 12:14 AM (IST) Updated:Mon, 23 Apr 2018 12:14 AM (IST)
दुष्कर्म की घटनाओं को राजनीतिक रंग न दें : ब्रह्मादत्त
दुष्कर्म की घटनाओं को राजनीतिक रंग न दें : ब्रह्मादत्त

जागरण संवाददाता, जगाधरी : ओनली डॉटर्ज पेरेंट्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक सिटी हार्ट में प्रधान ब्रह्मादत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि कठुआ और उन्नाव जैसी घटनाएं और उसके बाद भी देश के भिन्न-भिन्न राज्यों में लगातार बढ़ रही घटनाओं से सभी आहत हैं। बारह साल की उम्र तक की बच्चियों के साथ बलात्कार करने वालों को फांसी की सजा दिए जाने के लिए लाए जा रहे अध्यादेश का ओडीपीए समर्थन करती है। इन मामलों में राजनीति नहीं करनी चाहिए।

महासचिव विनय मोहन ने कहा कि पीड़िता किसी भी जाति धर्म या वर्ग से हो, उसे पूरा इंसाफ मिलना चाहिए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश कलसी ने कहा कि सिर्फ सख्त कानून बना देने से ही ऐसी घटनाएं नहीं रुक सकती। मां-बाप को अपने बच्चों और विशेष तौर पर लड़कों को ऐसे संस्कार व नैतिक मूल्य देने होंगे जिससे वे महिलाओं के प्रति संवेदनशील हों।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय पूरी, कोषाध्यक्ष खेम लाल सैनी, दर्शन लाल बवेजा, सुनील शर्मा और गगनदीप यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी