ऑनलाइन बैठक में महिला सम्मेलन पर हुई चर्चा

जागरण संवाददाता यमुनानगर भारतीय जैन मिलन के सौजन्य से कोर कमेटी की बैठक राष्ट्रीय अध्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:00 AM (IST)
ऑनलाइन बैठक में महिला सम्मेलन पर हुई चर्चा
ऑनलाइन बैठक में महिला सम्मेलन पर हुई चर्चा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

भारतीय जैन मिलन के सौजन्य से कोर कमेटी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन रितुराज के निर्देशानुसार आनलाइन हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय मंत्री अतिवीर जय कुमार जैन ने की। संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर एसके जैन ने किया।

बैठक का शुभारंभ वीरांगना सरिता जैन ने मंगल पाठ से किया। क्षेत्रीय मंत्री वीर अजीत जैन ने कोर कमेटी की ओर से इस वर्ष किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला सम्मेलन के लिए सरिता जैन 760 महिलाओं को जोड़ कर सफल कार्य किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में क्षेत्र से बहुत ज्यादा सदस्य शामिल हुए। 13 दिसंबर को होने वाली घर-घर महावीर महारैली की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।

एसके जैन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए चार संयोजक नियुक्त किए गए हैं। नाटक के लिए नाहन से वीरा, रितु जैन, नृत्य के लिए रेवाड़ी से वीरांगना नेहा जैन, निबंध के लिए क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर आरके जैन तथा भजन के लिए सोनीपत से अतिवीर जगदीश जैन को संयोजक मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रुप में प्रोतियोगिता की तीन-तीन वीडियो संयोजक के पास भेजनी है। उन्होंने कहा कि हमें प्रतियोगिताओं के लिए सभी शाखाओं को प्रेरित करना व मासिक मिलन में भी सभी को शामिल करने के लिए उत्साहित करना है। अहमदाबाद से वीर रविद्र जैन ने सुझाव दिया कि महारैली को सफल बनाने के लिए भगवान महावीर के विचारों को अधिक से अधिक प्रसारित किया जाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी