देश का नाम रोशन कर रही है नारी : बलजीत कौर

संवाद सहयोगी, छछरौली : राजकीय महाविद्यालय में अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Mar 2018 01:53 AM (IST) Updated:Sat, 10 Mar 2018 01:53 AM (IST)
देश का नाम रोशन कर रही है नारी : बलजीत कौर
देश का नाम रोशन कर रही है नारी : बलजीत कौर

संवाद सहयोगी, छछरौली : राजकीय महाविद्यालय में अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यकारी प्राचार्या प्रोफेसर बलजीत कौर की अध्यक्षता में करवाया गया। उन्होंने कहा कि आज नारी जागरूक हो चुकी है। वह हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रही है। नारी को शिक्षित होकर महिलाओं के संबंध में सदियों से चली आ रही रूढि़यों को तोड़ना चाहिए और अपना सर्वांगीण विकास करना चाहिए। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर राकेश शर्मा ने इस दिवस के आरम्भ होने और विश्व स्तर पर मनाए जाने के संबंध में विविध प्रकार के पहलुओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को विकास की मुख्य धरा से जोड़ना है। महिलाओं को उनके सभी प्रकार के संवैधानिक अधिकार प्राप्त होने चाहिए। उनकी इस प्रकार की समस्याओं का समाधान होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी