फुल ड्रेस रिहर्सल का डीसी ने किया अवलोकन

हरियाणा के सरकारी मुख्य सचेतक विधायक ज्ञान चंद गुप्ता 15 अगस्त को तेजली खेल परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। परेड की सलामी लेंगे। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां कर ली है। यदि यमुनानगर में 15 अगस्त को बरसात हुई तो यह समारोह नई अनाज मंडी जगाधरी के शेड में आयोजित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Aug 2019 07:48 AM (IST) Updated:Wed, 14 Aug 2019 07:48 AM (IST)
फुल ड्रेस रिहर्सल का डीसी ने किया अवलोकन
फुल ड्रेस रिहर्सल का डीसी ने किया अवलोकन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हरियाणा के सरकारी मुख्य सचेतक विधायक ज्ञान चंद गुप्ता 15 अगस्त को तेजली खेल परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। परेड की सलामी लेंगे। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां कर ली है। यदि यमुनानगर में 15 अगस्त को बरसात हुई तो यह समारोह नई अनाज मंडी जगाधरी के शेड में आयोजित किया जाएगा।

मार्च पास्ट का नेतृत्व बिलासपुर के उप पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी करेगे तथा मार्च पास्ट में पुलिस की पहली टुकड़ी का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद, महिला पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक कमला रानी, होमगार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व उप निरीक्षक अमरजीत सिंह, एनसीसी लड़कों की टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर सुधांशु गुर्जर, एनसीसी लड़कियों की टुकड़ी का नेतृत्व सिनीयर अंडर आफिसर मनदीप कौर करेगी। स्काउट लड़कों की टुकड़ी का नेतृत्व पारस सांगवान, ग‌र्ल्स गाइड की टुकड़ी का नेतृत्व गाइड कुमारी संध्या, लड़कियों की चुनाव परेड- प्रजातंत्र के प्रहरी टुकड़ी का नेतृत्व गाइड कुमारी हेमा रानी, गुर्जर कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवधर के बैंड का नेतृत्व सिमरन चौहान तथा परेड में संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल का अश्वरोही दल भी रहेगा। लाइक पब्लिक स्कूल रादौर द्वारा सेव ग‌र्ल्स चाइल्ड, न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल यमुनानगर द्वारा देश भक्ति नृत्य वंदे मातरम, स्वामी विवेकानंद स्कूल अलाहर द्वारा भारत का तिरंगा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी द्वारा हरियाणवी नृत्य तथा संत निश्चल पब्लिक स्कूल द्वारा राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति दी जाएगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी