ससुर ने पुत्रवधू पर घर पर कब्जा करने का लगाया आरोप, पुलिस को दी शिकायत

ससुर ने पुत्रवधू पर घर पर कब्जा करने का लगाया आरोप, पुलिस को दी शिकायत।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jun 2018 12:04 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jun 2018 12:04 AM (IST)
ससुर ने पुत्रवधू पर घर पर कब्जा करने का लगाया आरोप, पुलिस को दी शिकायत
ससुर ने पुत्रवधू पर घर पर कब्जा करने का लगाया आरोप, पुलिस को दी शिकायत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : चर्चित योगेश बतरा हत्याकांड में ससुर ने पुत्रवधू पर उनके मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत दी।

हुडा सेक्टर 17 निवासी सुभाष बतरा ने शिकायत में बताया कि उसकी पुत्रवधू प्रियंका बतरा ने असामाजिक तत्वों की मदद से उनको घर से बाहर निकाल दिया। खुद घर पर कब्जा जमा लिया। अब वे पत्नी कैलाश रानी के साथ बाहर रह रहे हैं। उन्होंन बताया कि वे पत्नी के साथ वे उत्तराखंड में किसी काम से गए हुए थे। घर की रखवाली के लिए छोड़ गए चौकीदार ने बताया कि आरोपित सीढ़ी से छत पर गए और शीशा तोड़ कर अंदर घुस गए। चौकीदार को धमकाते हुए वहां से बाहर निकाल दिया। जब वे मौके पर गए तो उन्होंने उनको भी जान से मारने की धमकी दी। उनको जान का खतरा बना है। उन्होंन कार्रवाई की मांग की है। ध्यान रहे बतरा और ¨प्रयका का कोर्ट में केस चल रहा है।

इस घटना के बाद हुआ विवाद

सुभाष बतरा ने अपनी पुत्रवधू प्रियंका सहित कई लोगों पर बेटे योगेश बतरा की हत्या का मामला दर्ज कराया हुआ है। इस मामले की जांच करनाल पुलिस ने की थी। इसमें प्रियंका, रोहित सहित तीन लोगों को जमानत मिल गई। एक आरोपी अभी जेल में हैं। केस दर्ज होन के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया था। बताया जा रहा है कि संपत्ति का मामला भी कोर्ट में चल रहा है। वही प्रियंका बतरा का कहना है कि ये घर उनका है। वह अपने घर पर गई है। काफी समय से वह बच्चों के साथ घर से बाहर थी। वह किसी भी जांच के लिए तैयार है।

चौकी प्रभारी जसबीर का कहना है कि सुभाष बतरा की शिकायत आ गई है। प्राथमिक जांच में पता लगा है कि प्रियंका के नाम प्रापर्टी है। ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फिर भी मामले में की हर पहलु को देखते हुए जांच हो रही है।

chat bot
आपका साथी