कांग्रेस और बसपा छोड़कर भाजपा में हुए शामिल

1074 करोड़ रुपये की लागत से जगाधरी विधानसभा हलके में विकास कार्य हो रहे हैं। यह बातें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Aug 2019 08:10 AM (IST) Updated:Mon, 05 Aug 2019 06:40 AM (IST)
कांग्रेस और बसपा छोड़कर भाजपा में हुए शामिल
कांग्रेस और बसपा छोड़कर भाजपा में हुए शामिल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हर जाति व धर्म के लोगों की भाजपा है। पार्टी में सबको बराबर का सम्मान दिया जाता है। 1074 करोड़ रुपये की लागत से जगाधरी विधानसभा हलके में विकास कार्य हो रहे हैं। यह बातें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने कही।

शनिवार को विस अध्यक्ष के नेतृत्व में जगाधरी विधानसभा के अंतर्गत गांव बहलोलपुर के महबूब हसन, लियाकत अली, अरशद अली शराफत अली, मेहरू, हाफिज मोहम्मद ,समीर, अलमगीर, मुरसलीन, शाहिद, अमीर खान, जुलफान, कामिल, जाबिर, नसीम, जाकिर ,सादिक रियासत अली, अब्दुल कादिर, अख्तर, कामिल ठेकेदार, इकराम आदि ने कांग्रेस एवं बसपा पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा भंगेड़ा, चेयरमैन सुलेख चंद कश्यप, राजकुमार कश्यप ,सरदार इंद्रजीत सिंह, सरपंच अशोक मान बक्करवाला, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर बहादुरपुर व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी