छठ पर्व के लिए समिति ने शुरू की तैयारी

श्री मानव सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से 13 नवंबर को बाड़ी माजरा के समीप यमुना नदी के घाट पर छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने तैयारी शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 11:14 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 11:14 PM (IST)
छठ पर्व के लिए समिति ने शुरू की तैयारी
छठ पर्व के लिए समिति ने शुरू की तैयारी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : श्री मानव सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से 13 नवंबर को बाड़ी माजरा के समीप यमुना नदी के घाट पर छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने तैयारी शुरू कर दी है।

समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि श्री मानव सेवा समिति ट्रस्ट छठ पूजा का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर गणेश यादव,विजय बहादुर मौर्या, अखिलेश कुमार, अशोक कुमार, एडवोकेट मनोज कुमार, नवल गिरि, दीपक मौर्य, मनोज चौधरी, मदन राम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी