चानू के टोक्यो ओलिपिक खेलों में रजत पदक जीतने पर मना जश्न

भारोत्तोलन में 49 किलो वर्ग में मीराबाई चानू के टोक्यो ओलिपिक खेलो में रजत पदक प्राप्त करने पर चौतरफा खुशी का माहौल है। खालसा कालेज के खेल विभाग ने मिठाई बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:29 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:29 AM (IST)
चानू के टोक्यो ओलिपिक खेलों में रजत पदक जीतने पर मना जश्न
चानू के टोक्यो ओलिपिक खेलों में रजत पदक जीतने पर मना जश्न

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भारोत्तोलन में 49 किलो वर्ग में मीराबाई चानू के टोक्यो ओलिपिक खेलो में रजत पदक प्राप्त करने पर चौतरफा खुशी का माहौल है। खालसा कालेज के खेल विभाग ने मिठाई बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि गुरु नानक खालसा कालेज में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा भारोत्तोलन का खेलो इंडिया सेंटर भी स्थापित है। शनिवार को सेंटर के खिलाड़ियों में उत्साह दिखाई दिया। भारतीय खेल प्राधिकरण के पूर्व कोच सुखचैन सिंह व वर्तमान कोच सुरजीत सिंह ने खिलाड़ियों को मीराबाई चानू के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मीराबाई एक साधारण परिवार से संबंध रखती है। कठिन परिश्रम से इस मुकाम को हासिल किया है। कालेज प्रबंध समिति के सरदार भूपिद्र सिंह जौहर, प्रधान सरदार रणदीप सिंह जौहर और प्राचार्य डा. (मेजर) हरिद्र सिंह कंग ने कहा कि भारत के खिलाड़ी आने वाले दिनों टोक्यो ओलिपिक में और पदक हासिल करेंगे। फोटो : 49

संवाद सहयोगी, रादौर : टोक्यो ओलिपिक में वेट लिफ्टिग में देश की खिलाड़ी मीराबाई चानू की ओर से पहला पदक जीतने पर पतंजलि योग समिति व सेवा भारती के सदस्यों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। तिरंगा फहराकर पूरे देश के लोगों को इस जीत की बधाई दी।अमित कांबोज व वेद कांबोज ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिग में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस खेल में यह उपलब्धि भारत को 21 वर्ष बाद मिली है। इससे पहले वेटलिफ्टिग में कर्णम मल्लेश्वरी ने इस खेल में पदक जीता था। इस पर सभी भारत वासियों को गर्व है। उन्हें आशा है कि इस बार ओलिपिक में देश के खिलाड़ी रिकार्ड तोड़ पदक जीत कर लाएंगे। इस अवसर पर धनपत सैनी, विपिन कांबोज, वीरेंद्र सैनी, भगवतदयाल कटारिया, गुरचरण सिंह, विकास रतनगढ़, अखिल बुबका इत्यादि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी