सड़क हादसे में कार सवार की मौत

हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 May 2019 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 07:30 AM (IST)
सड़क हादसे में कार सवार की मौत
सड़क हादसे में कार सवार की मौत

संवाद सहयोगी, देवधर, यमुनानगर : नेशनल हाईवे 73 ए पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसा करीब चार बजे मलिकपुर खादर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार जगाधरी से पोंटा साहिब की ओर जा रही थी। बेहद तेज गति से कार जब मलिकपुर खादर गांव के पास पहुंची, तो चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। जिससे कार पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टक्कर लगते ही कार कई बार पलटी और खेतों में जाकर गिरी। हादसे के बाद आसपास खेतों में कार्य कर रहे लोग दौड़े। घायलों को बाहर निकाला गया। इसमें पोंटा साहिब निवासी 45 वर्षीय संजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी इमाम बुरी तरह से जख्मी हो गया। एंबुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की स्पीड बहुत अधिक थी। जिस समय कार पेड़ से टकराई। जोर से आवाज आई। हादसे में कार के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। उसकी एक साइड की खिड़की भी पेड़ में लगकर टूट गई। हादसे के बाद लग गई भीड़ : जब हादसा हुआ, तो आसपास के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी पहुंची। इस वजह से कुछ देर तक हाईवे पर जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। इसके बाद ही जाम खुल सका। साढौरा के पास भी हुआ हादसा : गांव कग्गावाला निवासी 42 वर्षीय सुभाष किसी काम से साढौरा आया था। यहां से वापस लौटते समय उसे ट्रक ने टक्कर मार दी। जख्मी हालत में उसे अस्पताल से पीजीआइ रेफर किया गया। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी