निगम के टैक्स के विरोध के लिए व्यापारी करेंगे आंदोलन : मित्तल

उद्योग व्यापार मंडल की बैठक प्रदेश कार्यालय पर शहरी युवा अध्यक्ष गोपाल जुनेजा की अध्यक्षता में हुई। नगरनिगम की ओर से व्यापारियों पर तानाशाही ट्रेड लाइसेंस के नोटिस भेजे जाने का विरोध किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 01:41 AM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 01:41 AM (IST)
निगम के टैक्स के विरोध के लिए व्यापारी करेंगे आंदोलन : मित्तल
निगम के टैक्स के विरोध के लिए व्यापारी करेंगे आंदोलन : मित्तल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : उद्योग व्यापार मंडल की बैठक प्रदेश कार्यालय पर शहरी युवा अध्यक्ष गोपाल जुनेजा की अध्यक्षता में हुई। नगरनिगम की ओर से व्यापारियों पर तानाशाही ट्रेड लाइसेंस के नोटिस भेजे जाने का विरोध किया। व्यापारियों ने कहा कि कोई भी सरकार व्यापारियों के लिए कोई सहयोग नहीं करती।

उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा एवं कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने कहा कि यमुनानगर-जगाधरी नगरनिगम विकास कार्यो में ध्यान लगाए। अनापशनाप नए टैक्स व नए लाइसेंस न लगाए। व्यापारियों पर जबरन थोपे जा रहे ट्रेड लाइसेंस व टैक्स के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा आंदोलन किया जाएगा।जब ट्रेड लाइसेंस का कानून नगर निगम में लाया गया था। तब किसी भी विधायक व पार्षदों के द्वारा व्यापारी हित की बात नहीं की गई। किसी भी विधायक और पार्षद ने तानाशाही काला कानून ट्रेड लाइसेंस का विरोध नहीं किया। अब नगर निगम के चुनाव आने वाले हैं। जब यह पार्षद वोट मांगने आएंगे तो व्यापारी वर्ग द्वारा विधायक व पार्षदों से हिसाब मांगा जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी विधायक व पार्षद यह बताएं कि उन्होंने नगरनिगम के कौन-कौन से लाइसेंस बनवाया है, जिससे वह चुनाव लड़ रहे हैं। इससे चुनाव लड़ रहे लोग समाज हित के ज्यादा अच्छे कार्य कर पाएंगे। इस मौके पर समाजसेवी व उद्योग व्यापार मण्डल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, प्रदेश महामंत्री राकेश वर्मा, न्यू मार्केट अध्यक्ष संदीप मखीजा, सचिव मोनू लाम्बा, ट्रांसपोर्ट जिलाध्यक्ष ताराचंद सैनी, युवा शहरी अध्यक्ष गोपाल जुनेजा, जिला सचिव अश्वनी शर्मा, आलोक वर्मा, सन्नी सहगल, राजकुमार मित्तल, अखिलेश कुकरेती, विरेन्द्र गुप्ता, राजिंद्र कोहली, जयचंद, नमन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी